Zara Hatke Zara Bachke New Song: जरा हटके है 'बेबी तुझे पाप लगेगा', फिल्म का तीसरा गाना रिलीज
Edited By Nancy Tomar

Zara Hatke Zara Bachke New Song
Edited By Nancy Tomar

Zara Hatke Zara Bachke New Song
Zara Hatke Zara Bachke New Song: इन दिनों विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और सारा अली खान (Sara ali khan) अपनी आने वाली फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ (Zara Hatke Zara Bachke) को लेकर खूब सुर्खियों में हैं।
हाल ही में फिल्म का पहला और दूसरा गाना रिलीज हुआ था। वहीं, अब विक्की और सारा की फिल्म के तीसरे गाने को रिलीज कर दिया गया है। फैंस को फिल्म का तीसरा गाना बेहद पसंद आ रहा है।
बता दें कि विक्की कौशल और सारा अली खान की अपनी आने वाली फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ का लोगों को बहुत बेसब्री से इंतजार है। वहीं, फिल्म का तीसरा गाना ‘बेबी तुझे पाप लगेगा’ रिलीज हो चुका है। इस गाने में विक्की और सारा यंग कपल्स की तरह एक दूसरे को टीज करते हुए दिख रहे हैं। इस गाने में विक्की सारा को बार-बार कह रहे हैं और सारा विक्की की इन बातों को इग्नोर करती हुई दिख रही हैं।
फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ के तीसरे गाने ‘बेबी तुझे पाप लगेगा’ में खूब मस्ती मजाक दिखाया गया है। साथ ही इस गाने के पोस्टर पर लिखा है कि- ‘पेश है बेवफाई का एक नया सुर….बेबी तुझे पाप लगेगा।’ फिल्म के नए गाने में विक्की कौशल डेनिम जींस के साथ कलर फुल हैवी वर्क की जैकेट पहने हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, सारा ब्लैक कलर के हैवी सीक्वेंस वर्क का लहंगा पहने हुए दिख रही हैं।
बता दें कि इस गाने को हिमेश रेशमिया, सचिन और जिगर ने गाया है और ‘बेबी तुझे पाप लगेगा’ (Baby Tujhe Paap Lagega) के लिरिक्स को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। इसके साथ ही इस गाने की कोरियोग्राफी गणेश आचार्या ने की है। बता दें कि सारा और विक्की की ये फिल्म अगले महीने 2 जून को रिलीज होने वाली हैं। वहीं, फैंस को इस फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: