Jio Hotstar पर एंटरटेन करने आ रहे 6 नए शो, लिस्ट में वेब सीरीज और फिल्म भी शामिल

Jio Hotstar Upcoming Shows: जियो हॉटस्टार पर नए रियलिटी शो, वेब सीरीज, फिल्म और टीवी शो आने के लिए तैयार हैं। ये सभी शो जुलाई और अगस्त में स्ट्रीम होंगे। यहां पूरी लिस्ट दी गई है।

Jio Hotstar Upcoming Shows

जियो हॉटस्टार पर नए शोज आ रहे हैं। Photo Credit- Social Media

Jio Hotstar Upcoming Shows: ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार जुलाई और अगस्त के महीने में कई सारी वेब सीरीज, टीवी शो और फिल्मों के जरिए आपको एंटरटेन करने के लिए तैयार है। इसमें मुनव्वर फारूकी के दो रियलिटी शो भी शामिल हैं, जिसके जरिए कॉमेडियन अपने फैंस को मनोरंजन की डोज देंगे। अगर आप भी बेताब हो रहे हैं कुछ नया ताजा देखने के लिए तो फटाफट यहां दी गई लिस्ट पर एक नजर डालें और अपकमिंग शोज और सीरीज की प्रीमियर डेट अभी से नोट कर लें।

विज्ञापन

स्पेशल ऑप्स सीजन 2

बॉलीवुड एक्टर के. के. मेनन की वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स का दूसरा सीजन जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस सीरीज का प्रीमियर 18 जुलाई को होगा। पहले स्पेशल ऑप्स सीजन 2 को 11 जुलाई को रिलीज किया जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

द सोसायटी

कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी जियो हॉटस्टार पर नया रियलिटी शो लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम द सोसायटी है। शो का प्रोमो जारी किया जा चुका है। शो की थीम सोसायटी पर बेस्ड होगी जिसकी सच्चाई को शो में दिखाया जाएगा।

विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

एकता कपूर का पॉपुलर टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। स्मृति ईरानी एक बार फिर इंडिया के हर घर में तुलसी वीरानी के रूप में दिखाई देंगी। ये शो 29 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर दस्तक देगा।

विज्ञापन

सरजमीन

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल, पृथ्वीराज सुकुमारन और इब्राहिम अली खान की फिल्म सरजमीन भी 25 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है।

विज्ञापन

पति पत्नी और पंगा

2 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर एक और नया शो पति पत्नी और पंगा भी दस्तक देने के लिए तैयार है। इस शो में टीवी की पॉपुलर जोड़ियां हिस्सा लेंगी और रिश्तों के रियलिटी चेक का सामना करेंगी। शो को मुनव्वर फारूकी और सोनाली बेंद्रे जज करते हुए दिखेंगे।

विज्ञापन

धाकड़ बीरा

जियो हॉटस्टार पर एक और नया टीवी शो स्ट्रीम हो रहा है, जिसका नाम धाकड़ बीरा है। 24 जुलाई को रिलीज होने वाले शो का प्रोमो रिलीज किया जा चुका है। इस शो की कहानी एक भाई और उसकी नवजात बहन के इर्द-गिर्द घूमती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ