दिग्गज प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर Dheeraj Kumar का निधन, निमोनिया के चलते मुंबई के अस्पताल में तोड़ा दम

Dheeraj Kumar Passed Away: प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर धीरज कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। आज उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली है। धीरज कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Dheeraj Kumar

धीरज कुमार का निधन हो गया है। (Photo Credit- Instagram)

Dheeraj Kumar Passed Away: मशहूर फिल्ममेकर और एक्टर धीरज कुमार के निधन की दुखद खबर सामने आई है। 80 साल की उम्र में धीरज कुमार ने अपनी अंतिम सांस ली। मुंबई के एक अस्पताल में धीरज कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। धीरज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक बड़ा हिस्सा थे। उन्होंने न सिर्फ फिल्मों में एक्टिंग की थी, बल्कि कई टीवी शोज, फिल्में और वेब सीरीज भी डायरेक्ट और प्रोड्यूस की थीं। वो हाल ही में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए थे और उनकी टीम ने इस बात की पुष्टि भी की थी।

निमोनिया की वजह से एडमिट हुए थे धीरज कुमार

दिग्गज प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर धीरज कुमार को निमोनिया के कारण मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। बताया जा रहा था कि वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे और जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे। वहीं, अब जानकारी सामने आई है कि धीरज कुमार का निधन हो गया है। हालांकि, अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे पहले उनके परिवार ने एक बयान जारी करते हुए उनके अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी थी और उनकी रिकवरी के लिए दुआ करने की बात कही थी। साथ ही प्राइवेसी की भी मांग की थी।

कई बड़े शोज के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे धीरज कुमार

आपको बता दें, ‘अदालत’, ‘ओम नमः शिवाय’, ‘श्री गणेश’, ‘मिली’, ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’, ‘मायका’, ‘जय मां वैष्णो देवी’, ‘ये प्यार न होगा कम’, ‘Y.A.R.O का टशन’ और ‘इश्क सुभान अल्लाह’ जैसे पॉपुलर टीवी शोज के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। इतना ही नहीं धीरज कुमार ने 21 पंजाबी फिल्मों में काम किया था। उनकी खुद की एक प्रोडक्शन कंपनी थी और काफी कुछ कर चुके थे। उनके जाने से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है।

फैंस दे रहे श्रद्धांजलि

आपको बता दें, ये खबर बाहर आते ही इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। हर कोई अब धीरज कुमार के निधन से दुखी है और उनकी आत्मा की शांति के लिए लोगों ने दुआएं मांगना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर अब फैंस और सेलेब्स धीरज कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इंडस्ट्री को दिए इस बड़े योगदान के लिए उन्हें याद किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ