Chhaava के 5 बेहतरीन सीन्स जो छू लेते हैं दिल, सीट से उठकर बजेंगी तालियां!

Chhaava Movie Scenes: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ अब पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म के उन सीन्स के बारे में बात करते हैं जिन्हें देखकर दर्शक तालियां बजाने वाले हैं।

Chhaava Movie Scenes

Chhaava Movie Scenes

विज्ञापन

Chhaava Movie Scenes: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म लोगों को पसंद आ रही है और शानदार ओपनिंग डे की तरफ आगे बढ़ रही है। फिल्म की कहानी मराठा साम्राज्य के महाराज छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी पर बेस्ड हैं। महाराज के बलिदान, वीरता और शौर्य की कहानी को विक्की कौशल ने एकदम बेहतरीन तरीके से पेश किया है। फिल्म के डायरेक्टर ने पर्दे पर मराठा साम्राज्य के गौरवान्वित इतिहास को शानदार तरीके से पर्दे पर उतारा है। चलिए आपको बताते हैं फिल्म के उन 5 सीन्स के बारे में, जिन्होंने थिएटर में सीटों से उठकर तालियां बजाने को मजबूर कर दिया।

संभाजी महाराज के साथ अत्याचार 

फिल्म का सबसे भयानक और रोंगटे खड़े कर देने वाला सीन है जब औरंगजेब की कैद में मौजूद छत्रपति संभाजी महाराज को वो तड़पा-तड़पाकर मारने का प्लान तो बनाता है, उस तरह से उन्हें सजा भी दी जाती है ताकि उनकी चीख औरंजेब के कानों में जा सके लेकिन अफसोस ऐसा नहीं हो पाता। संभाजी महाराज के मजबूत इरादों के आगे औरंगजेब को आखिरकार हार माननी पड़ती है क्योंकि वो इतने दर्द के बावजूद एक उफ तक नहीं करते।

विज्ञापन

संभाजी महाराज के साथ विश्वासघात

संभाजी महाराज के साथ जब उन्हीं के अपने धोखा करते हैं और उनका बनाया हुआ प्लान औरंगजेब को बता देते हैं, वो वाले सीन में एक बार फिर दिमाग हिल जाता है। इमोशन्स के जरिए फैंस फिल्म के साथ इस मूमेंट से कनेक्ट कर पाते हैं।

संभाजी महाराज का युद्ध का ऐलान

फिल्म में एक ऐसा सीन है जिसमें संभा जी महाराज औरंगजेब के अत्याचारोें को देखते हुए उसके खिलाफ युद्ध का ऐलान करते हैं। वो कहते हैं कि शेर के छावा कभी कुत्तों के पिल्लों से डरकर भागते नहीं हैं। जय भवानी। इस डायलॉग के साथ-साथ बैकग्राउंड म्यूजिक को सुनने के बाद रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

विज्ञापन

महाराज की आंखें निकाल देना 

औरंगजेब के अत्याचार सिर्फ जनता पर ही नहीं, बल्कि फिल्म के आखिर में महाराज के साथ भी वो वैसा ही करता है। महाराज के पहले नाखून निकाले जाते हैं ताकि वो दर्द से तड़प उठे। इसके बाद उनके शरीर पर हुए घावों पर नमक लगाया जाता है और अंत में उनकी आंखों को ही निकाल दिया जाता है।

महाराज को सपने में अंधकार दिखना 

दिलचस्प बात ये है कि छत्रपति संभाजी महाराज को अक्सर सोते हुए उनका अंधकार भरा बचपन नजर आता है जिसने उन्हें बहुत दुख पहुंचाया है। वो हमेशा अपनी आई को ढूंढते हैं जिन्हें उन्होंने कभी नहीं देखा और ना ही कभी मां का प्यार मिला।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ