Uunchai twitter Review: ट्विटर पर अमिताभ, अनुपम, बोमन और डैनी की दोस्ती को मिला शानदार रिस्पॉन्स

Uunchai Box Office Collection Day 7: सातवें दिन गिरी 'ऊंचाई' की कमाई, जानें आंकड़ें

Uunchai Box Office Collection Day 7: सातवें दिन गिरी 'ऊंचाई' की कमाई, जानें आंकड़ें

Uunchai twitter Review: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म ‘ऊंचाई’ आज यानी 11 नवंबर को सिनेसाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में बिग बी के साथ-साथ अनुपम खेर (Anupam Kher), बोमन ईरानी (Boman Irani) और डैनी डेन्जोंगपा (Danny Denzongpa) भी अहम भूमिका में हैं।

फिल्म रिलीज से पहले इसके लिए एक ग्रैंड स्क्रीनिंग रखी गई, जहां तमाम सेलेब्स को फिल्म देखने के लिए उपस्थिती दर्ज कराते देखा गया। फिल्म में परिणीति चोपड़ा, सारिका, नफीसा अली सोढ़ी और नीना गुप्ता भी मुख्य भूमिता में हैं। स्टार्स ने तो फिल्म को काफी बेहतरीन बताया। चलिए जानते हैं कि ट्विटर पर इसे कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

‘ऊंचाई’ ट्विटर रिव्यू (Uunchai twitter Review)

‘ऊंचाई’ के ट्विटर रिवयू पर एक नजर डालें तो कई लोगो से पोजेटिव रिस्पांस मिला है। वहीं फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इस ऊंचाई को 5 में से 3.5 की रेटिंग देते हुए कहा कि- “#SoorajRBarjatya एक सीधी-सादी फिल्म पेश करते हैं, जो दोस्ती और उम्मीद का जश्न मनाती है … एक साधारण सा प्लॉट जिसे बेहद सादगी के साथ तैयार किया गया है, जिसमें ड्रामा और इमोशन [पोस्ट-इंटरवल] इसकी यूएसपी है। #UunchaiReview।”

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा-‘#Unchai इस तरह की सकारात्मक समीक्षाओं को देखकर बहुत अच्छा लगा। ट्रेलर रिलीज के समय से ही ये मेरी वॉच लिस्ट में है। ट्रेलर बहुत पंसद आया। अच्छे अभिनेता की फिल्मों को देखना ही चाहिए। इसमें एक फ्रेम में बहुत सारे सितारे हैं। इसके अलावा, यह एक #सूरजबड़जात्या फिल्म है’।

एक और यूजर ने ट्वीट किया, “#ऊंचाई रिव्यू: फैमिली एंटरटेनर इमोशन, ह्यूमर और थ्रिल का रोलर-कोस्टर है।”

इसमें अमिताभ बच्चन लीड रोल प्लेय करते नजर आएंगे। ये फिल्म चार दोस्तों की कहानी है, जो अपने एक दोस्त की आखिरी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए माउंट एवेरेंसट की यात्रा पर निकलते हैं। इन्हें अपनी उम्र के कारण कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ये तीनों दोस्त सारी कठिनाईयों का सामना करते हुए अपने लक्ष्य को पूरा करते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘ऊंचाई’ का मुकाबला सामंथा रूथ प्रभु की ‘यशोदा’, आदित्य सील की ‘रॉकेट गैंग’ और इम्तियाज अली की ‘थाई मसाज’ से है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ