'पचास रुपये में क्या होगा?...,' Ibrahim Ali Khan ने क्यों कहा 'मेरे पापा को फोन करो'?

Ibrahim Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान का एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी ये वायरल हो रहा। इस वीडियो में इब्राहिम ने कुछ ऐसा कहा कि वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Ibrahim Ali Khan

Ibrahim Ali Khan

विज्ञापन

Ibrahim Ali Khan: बॉलीवुड स्टार्स के कई वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। ना सिर्फ स्टार्स बल्कि स्टारकिड्स भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के नवाब खानदान के शहजादे यानी सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान का एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी ये वायरल हो रहा। इस वीडियो में ऐसा क्या है? आइए जानते हैं…

इब्राहिम ने जीता लोगों का दिल

दरअसल, इब्राहिम अली खान को अक्सर पैप्स अपने कैमरे में कैद करते रहते हैं। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ, लेकिन इस दौरान जो इब्राहिम ने कहा वो बहुत ही मजेदार था। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि इब्राहिम अपनी कार में बैठे हैं और उनके आस-पास कुछ लोग नजर आ रहे हैं। इस दौरान पीछे से आवाज आती है कि पचास रुपये में क्या होगा?

Advertisment

मेरे पापा को फोन करो- इब्राहिम 

इस पर इब्राहिम जवाब देते हुए कहते हैं कि अरे पचास रुपये में क्या होगा मतलब होना भी तो चाहिए ना। इसके आगे वो कहते हैं कि तुम मेरे पापा को फोन करो। इसके आगे वीडियो में वो कहते हैं कि जय श्री राम। कैमरे के पीछे भी सब कहते हैं कि जय श्री राम। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, तो वायरल हो गया और यूजर्स इस पर रिएक्शन देने लगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

यूजर्स ने किए कमेंट्स

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि वो सच में बहुत क्यूट है। दूसरे यूजर ने लिखा कि जय सिया राम। तीसरे यूजर ने कहा कि भाई ने दिल जीत लिया। चौथे यूजर ने लिखा कि कुछ भी कहो बंदा एक दम बिंदास है। एक और यूजर ने लिखा कि ये बहुत ही सही इंसान है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं।

विज्ञापन

बॉलीवुड डेब्यू कर सकते हैं

गौरतलब है कि इब्राहिम अली अक्सर ही पैप्स के कैमरे के सामने पोज देते नजर आते रहते हैं। हर किसी को उनके वीडियो भी खूब पसंद आते हैं। इसके अलावा अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनने में आ रहा है कि इब्राहिम अली बहुत ही जल्दी बॉलीवुड में डेब्यू भी कतर सकती हैं। हालांकि इसको लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है, लेकिन चर्चा है कि वो धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘सरजमीं’ पर नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ