---विज्ञापन---

Raj Kapoor के पास हमेशा क्या होता था? Padmini Kolhapure ने किया रिवील

Padmini Kolhapure on Raj Kapoor: इंडियन सिनेमा के फेमस और लेजेंडरी एक्टर राज कपूर आज भी लोगों के दिलों में हैं। आज 14 दिसंबर को कपूर साहब की 100वीं जयंती है। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी वो बात, जो पद्मिनी कोल्हापुरे ने बताई है।

---विज्ञापन---

Padmini Kolhapure on Raj Kapoor: इंडियन सिनेमा के फेमस और लेजेंडरी एक्टर राज कपूर की आज 100वीं जयंती है। इस खास मौके पर हर कोई ‘शोमैन’ को याद कर रहा है। राज कपूर हिंदी सिनेमा का एक ऐसा नाम है, जो हर किसी के दिल में आज भी वैसे ही है, जैसा सालों पहले था। इस बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने राज कपूर के बारे में एक सीक्रेट बात रिवील की है। आइए जानते हैं क्या?

पद्मिनी कोल्हापुरे ने किया खुलासा

दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने instantbollywood के साथ खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज कपूर की जेब में हमेशा एक बहुत छोटी-सी डिक्शनरी हुआ करती थी। पद्मिनी ने बताया कि वो हमेशा अपने साथ एक लाल रंग की छोटी डिक्शनरी रखते थे। किसी को भी हर एक शब्द के बारे में नहीं होता, तो जब भी उनको किसी शब्द का मतलब जानना होता था, तो वो उसमें चेक कर लेते थे।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

---विज्ञापन---

राज कपूर हमेशा एक लर्नर थे- पद्मिनी 

पद्मिनी ने आगे कहा कि एक लर्नर थे और हमेशा कुछ ना कुछ नया सीखते थे। वहीं, अब पद्मिनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के सामने आ रहा है, तो यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि वो बहुत कमाल के इंसान थे। दूसरे ने लिखा कि हैप्पी हर्थडे राज साहब। तीसरे ने कहा कि उन्होंने सिनेमा का अलग रूप दिया। इसके अलावा लोगों ने इस वीडियो पर दिल के खूब सारे इमोजी भी शेयर किए हैं।

---विज्ञापन---

100 साल पहले की है बात

वहीं, अगर राज कपूर की बात करें तो आज से करीब 100 साल पहले राज कपूर का जन्म हुआ था। उस वक्त यानी 100 साल पहले ब्रिटिश इंडिया के पेशावर (अब ये हिस्सा पाकिस्तान में है) की आलीशान कपूर हवेली में कपूर साहब की पहली किलकारी गूंजी थी। एक वक्त ऐसा था जब राज कपूर साहब के परिवार का फिल्मी दुनिया से कोई ताल्लुक नहीं था, लेकिन आज फिल्म दुनिया में कपूर खानदान का नाम बेहद शान के साथ लिया जाता है।

कपूर खानदान

आज भले ही राज कपूर साहब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। वहीं कपूर परिवार भी राज साहब की विरासत को संभाले हुए है और इसे आगे बढ़ा रहे हैं। हिंदी सिनेमा की जब भी बात होगी, तो उसमें कपूर खानदान का जिक्र हमेशा होगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- इस फिल्म के बने 7 रीमेक, सारे HIT, 2024 में कर डाली 500 करोड़ पार की कमाई

First published on: Dec 14, 2024 09:50 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola