Tiger Shroff ने Disha Patani संग पैचअप रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, रिवील हुआ किस दिशा में जा रही जिंदगी?

Tiger Shroff Disha Patani Patch Up: टाइगर श्रॉफ ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद उनकी और दिशा पाटनी की लव लाइफ पर गॉसिप्स शुरू हो गई हैं। जैसे-जैसे टाइगर की फिल्म की रिलीज डेट पास आ रही है उनके और दिशा के रिलेशनशिप स्टेटस पर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में अब टाइगर ने क्या जवाब दिया है वो जान लेते हैं।

Tiger Shroff Disha Patani Patch Up

Disha Patani संग पैचअप पर ये क्या बोल गए Tiger Shroff?

Tiger Shroff Disha Patani Patch Up: बॉलीवुड के एक्स कपल टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पाटनी (Disha Patani) एक बार फिर लाइमलाइट में बने हुए हैं। इन दोनों की लव लाइफ आज कल खूब डिस्कस की जा रही है। साथ ही ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि एक बार फिर ये दोनों अपने बीच की गलतफहमियां मिटाकर करीब आ गए हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने तो इनके पैचअप की खबरों को सच भी मान लिया है और इसका पूरा क्रेडिट बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को दे दिया है। हालांकि, अभी तक न तो दिशा और न ही टाइगर ने इन रूमर्स पर रिएक्शन दिया।

विज्ञापन

क्या है टाइगर का करंट रिलेशनशिप स्टेटस?

लेकिन अब लगता है फैंस की कन्फ्यूजन दूर होने वाली है क्योंकि अब इन सभी अफवाहों के बीच आखिरकार टाइगर ने दिशा संग पैचअप रूमर्स पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (Bade Miyan Chote Miyan) के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने दिशा को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसे सुन आपके भी कान खड़े हो जाएंगे। एक्टर का बयान सुन आपको भी समझ आ जाएगा कि उनका करंट रिलेशनशिप स्टेटस क्या है। अपनी फिल्म के प्रमोशन में टाइगर श्रॉफ ने अपनी जिंदगी में दिशा के बारे में टिप्पणी की है।

विज्ञापन

पैचअप पर क्या बोले टाइगर श्रॉफ?

उनसे इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया कि ‘क्या आप सिंगल हो? आपकी लाइफ किस दिशा में जा रही है?’ इस सवाल पर टाइगर ने भी घुमा कर ही जवाब दिया है। उन्होंने कहा, ‘मेरी एक ही दिशा है लाइफ में।’ अगर आप इतना ही सुनकर खुश हो रहे हैं तो रुक जाइए पहले एक्टर का पूरा जवाब सुन लीजिए। दरअसल, टाइगर ने आगे जो कहा है वो सुनकर आपको भी झटका लग सकता है। उन्होंने जिंदगी में एक ही दिशा वाली बात को क्लियर किया है। उनकी जिंदगी में एक ही दिशा है से उनका मतलब दिशा पाटनी से नहीं था बल्कि एक्टर ने आगे कहा, ‘हां और वो है मेरा काम।’

विज्ञापन

कहां से उड़ीं अफवाहें

अब एक्टर का ये बयान सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें, उनके और दिशा के पैचअप की खबरें तब से फैल रही हैं जब इन दोनों को एक इवेंट में बात करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस अपने एक्स बॉयफ्रेंड और अक्षय के साथ होली खेलती हुई नजर आईं। इसके बाद अक्षय कुमार ने फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में टाइगर को जो सलाह दी थी कि जिंदगी में एक ही दिशा में रहना। ये सुनकर वहां सभी लोग हंस पड़े थे और टाइगर ब्लश करते रह गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ