सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘जाट’ को रिलीज के बाद से ही दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छी रिस्पॉन्स मिल रही है। फिल्म ने एक हफ्ते से भी कम वक्त में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। दर्शकों के इस प्यार से खुश होकर सनी देओल ने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग के कुछ खास बीटीएस (बिहाइंड द सीन) पल शेयर किए और सभी का शुक्रिया अदा किया।
बुधवार को सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के कुछ एक्शन सीन और गाने की झलक शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा:
‘जाट’ के थीम सॉन्ग और फिल्म को जो प्यार मिल रहा है, वो दिल को छू रहा है। कुछ खास BTS पलों को आप सभी के साथ शेयर कर रहा हूँ। ये पोस्ट उन सभी के लिए है जिन्होंने इस गाने की एनर्जी को महसूस किया है- अपनी रील्स बनाओ, डांस करो, मस्ती करो और इसे दिल से फील करो।
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
फिल्म 10 अप्रैल 2025 को रिलीज़ हुई थी और पहले ही दिन इसकी कमाई 9.5 करोड़ रुपये रही।
बीच में कलेक्शन थोड़ा कम हुआ लेकिन फिर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए रखी है।
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने मंगलवार को 6 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म के मेकर्स के मुताबिक 5 दिनों में इसकी कुल कमाई 58.2 करोड़ रुपये हो गई है।
फिल्म की कहानी और कास्ट
‘जाट’ साल 2025 की सबसे चर्चित एक्शन फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इस फिल्म के डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी है, जो उनकी पहली हिंदी फिल्म है। फिल्म को मिथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री ने मिलकर बनाया है।
इस फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के साथ सैयामी खेर, रेजिना कैसेंड्रा, जगपति बाबू, रम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, ज़रीना वहाब, पी. रवि शंकर और बबलू पृथ्वीराज भी शामिल है।
कहानी एक ऐसे कस्बे की है जहाँ रणतुंगा (रणदीप हुड्डा) का आतंक है। इस बीच भास्कर सिंह (सनी देओल) जिसे लोग प्यार से ‘जाट’ कहते हैं, वो गाँव में आता है और रणतुंगा के ज़ुल्म के खिलाफ खड़ा हो जाता है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन, टक्कर और इमोशंस देखने को मिलते हैं जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं।
सनी देओल की आने वाली फिल्में
‘जाट’ के बाद सनी देओल इन बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे:
लाहौर 1947
बॉर्डर 2
रामायण
ये भी पढ़ें- Kesari Chapter 2: जबरदस्त शुरुआत, पहले दिन एडवांस बुकिंग में बिके बंपर टिकट
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
14 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
16 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
19 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
20 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
21 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
21 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
22 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
22 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
23 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines