'मैं आमिर हूं, नहीं मैं….' सुनील ग्रोवर के साथ डबल रोल में दिखे आमिर खान, वीर दास हुए कन्फ्यूज्ड

Sunil Grover Aamir Khan Mimicry: सुनील ग्रोवर की मिमिक्री का हर कोई दीवाना है. हाल ही में उनकी आमिर खान की मिमिक्री काफी वायरल हुई. इसी के चलते खुद आमिर खान के साथ उन्होंने एक वीडियो में डबल रोल निभाया. इसमें वीर दास भी मौजूद है जो कि सुनील और आमिर को देखकर कन्फ्यूज्ड हो गए.

Sunil Grover Aamir Khan Mimicry

सुनील ग्रोवर आमिर खान मिमिक्री,

Sunil Grover as Aamir Khan: हाल ही में मशहूर कमेडियन सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा शो में आमिर खान की नकल उतारते हुए नजर आए. इतनी सटीक और हूबहू नकल देखकर लोग सुनील के फैन हो गए. कई स्टार्स और खुद आमिर खान ने सुनील की मिमिक्री का तारीफ की. इस बीच एक वीडियो में आमिर खान और सुनील ग्रोवर एकसाथ डबल रोल में नजर आए. ये वीडियो काफी मजेदार था, जिसमें वीर दास आमिर खान को पहचानने में गलती कर देते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

असली आमिर को पहचानना हुआ मुश्किल

इस वीडियो में सुनील ग्रोवर आमिर के गेटअप में वीर दास से बात कर रहे हैं. तभी असली आमिर आ जाते हैं. लेकिन सुनील ग्रोवर की मिमिक्री के सामने असली आमिर और नकली आमिर में फर्क करना मुश्किल हो जाता है. वीर दास सुनील ग्रोवर को ही असली आमिर समझ बैठते हैं.

विज्ञापन

आमिर खान प्रोडक्शन और वीर दास

दरअसल, 16 जनवरी, 2026 को हैप्पी पटेल फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसमें वीर दास मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. इस मूवी को खुद वीर दास ने ही लिखा और डायरेक्ट भी किया है. फिल्म की प्रमोशन के लिए आमिर खान, सुनील ग्रोवर और वीर दास का ये खूबसूरत एक्ट Aamir Khan Talkies यूट्यूब चैनल डाला गया, जिसके बाद से यह खूब वायरल हो रहा है.

सुनील ग्रोवर की मिमिक्री

सुनील ग्रोवर अपनी मिमिक्री के लिए काफी मशहूर हैं. कपिल शर्मा शो में सुनील कई बार गेस्ट की नकल उतारते हुए नजर आए हैं. लोग उनकी इस कला की दीवानी है. हाल ही में सुनील अपनी आमिर खान वाली मिमिक्री के लिए जनता द्वारा काफी पसंद किए गए, जिसके बाद हर कोई उनकी एक्टिंग और ऑब्जर्वेशन के लिए तारीफों के पुल बांध रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ