'मेरे ऊपर बहुत बोझ…', एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने 8 साल तक झेला डिप्रेशन, बताया जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर

Rashami Desai Mental Health: टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई अपने डिप्रेशन को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने पूरे 8 साल तक अपनी खराब मेंटल हेल्थ के साथ निकाला. बातचीत में बताया कि वह उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर था.

Rashami Desai Mental Health

रश्मि देसाई डिप्रेशन

Rashami Desai Depression: टीवी एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की. इसमें उन्होंने बताया कि कैसे 8 साल तक लगातार डिप्रेशन से जूझती रहीं थी. उनके ऊपर काफी बोझ था, जिसकी वजह से उनकी मेंटल हेल्थ इतने लंबे समय तक खराब रहीं.

विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत के दौरान किए खुलासे

रश्मि देसाई ने ‘टाइम्स नाउ’ से की बातचीत में बताया कि ‘एक समय ऐसा था, जब मैं 8 साल तक डिप्रेशन में रही. मेरे ऊपर बहुत बोझ था. सबकुछ कम करने और फिर से शुरू करने में कई साल लग गए. अब मैं वापस आ गई हूं. मुझे लगता है कि उतार चढ़ाव आप खुद तय करते हैं। आपके काम की जर्नी कोई और डिसाइड नहीं करता है. काम मुझे शांति देता है. और ये मेरी भागने की दुनिया भी थी, जिसका एहसास मुझे बहुत देर से हुआ. अब मैं दोनों तरफ बहुत अच्छे से काम कर रही हूं और एक खूबसूरत बैलेंस बनाया हुआ है.’

विज्ञापन

लंबा था मुश्किल दौर

रश्मि के लिए यह दौर काफी मुश्किल और लंबा था. लेकिन समय के साथ धीरे धीरे उन्होंने खुद को संभालकर खड़ा किया. रश्मि बताती हैं कि अपने डिप्रेशन से निकलना बिल्कुल आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने हिम्मत हारे बिना अपनी मेंटल हेल्थ को दोबारा ठीक किया और खुद सही ट्रैक पर आईं.

रश्मि देसाई का करियर

रश्मि देसाई बेहतरीन टेलीविजन स्टार हैं. उन्होंने ‘उतरन’ और ‘दिल से दिल तक’ जैसे फेमस शो में काम किया है. इसके अलावा उनको बिग बॉस सीजन 13, खतरों के खिलाड़ी सीजन 6, नच बलिए सीजन 7, झलक दिखला जा सीजन 7 जैसे रिएलिटी शो में भी देखा गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ