---विज्ञापन---

BO Collection: चौथे दिन The Raja Saab ने कितनी की कमाई? धुरंधर के सामने टिकना हो रहा मुश्किल

The Raja Saab Box Office Collection Day 4: एक्टर प्रभास की The Raja Saab चौथे दिन धड़ाम से नीचे गिर गई है. इस फिल्म ने चौथे दिन में सिर्फ 5.4 करोड़ रुपयों की कमाई की है. वहीं धुरंधर अभी भी सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है.

---विज्ञापन---

BO Collection: साउथ इंडियन एक्टर प्रभास की The Raja Saab, का चौथा दिन और खराब बीता. फैंस को लगा था, कि फिल्म की ओपनिंग की तरह शायद आगे चलकर फिल्म अपना जलवा बिखेर पाएगी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुछ खास जादू नहीं चल पा रहा. आइए जानते हैं कि चौथे दिन The Raja Saab ने कितनी कमाई की है?

यह भी पढ़ें: 29 साल पुराने गाने को रीमेक किया गया, रो पड़े सुनील शेट्टी, आंखों में आंसू लिए कह दी दिल की बात

---विज्ञापन---

The Raja Saab की चौथे दिन की कमाई

चौथे दिन The Raja Saab का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 5.4 करोड़ ही रहा. हालांकि, अभी तक फिल्म ने कुल 113.4 करोड़ की कमाई कर, 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है.

यह भी पढ़ें: यश की फिल्म TOXIC के टीजर पर कर्नाटक कमीशन में केस दर्ज, जानें पूरा मामला

---विज्ञापन---

शुरुआत से लेकर अभी तक

पहले दिन- द राजा साहब ने सभी भाषाओं को मिलाकर कुल 53.75 करोड़ कमाएं.
दूसरे दिन- फिल्म ने सिर्फ 25 करोड़ की कमाई की. 51.63% की गिरावट दर्ज की गई.
तीसरे दिन- 19.1 करोड़ की कमाई कर फिल्म, 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई.
चौथे दिन- प्रभास की इस फिल्म का बहुत बुरा हाल रहा. फिल्म 10 करोड़ तक नहीं कर पाई. सिर्फ 5.4 करोड़ तक सिमटकर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से नीचे गिर गई.

धुरंधर का दबदबा कायम

बॉक्स ऑफिस पर अभी सिर्फ धुरंधर का दबदबा कायम है. इस फिल्म को पूरी दुनिया में काफी पसंद किया जा रहा है. डायरेक्टर आदित्य धर की इस फिल्म ने पुष्पा-2 के भारी भरकम सभी रिकॉर्ड्स को तोड़कर, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘ना किसी फिल्म की शूटिंग, ना कोई बॉलीवुड इवेंट’, Anushka Sharma के एक पोस्ट ने यूजर्स को दिया ये कैसा हिंट?

First published on: Jan 13, 2026 07:07 AM

End of Article

About the Author

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola