Sonali Bendre ने महेश बाबू के साथ काम करने पर दिया रिएक्शन, 'मुरारी' ने दोबारा रिलीज होने के बाद बनाया रिकॉर्ड

Sonali Bendre Recollects Shooting Murari With Mahesh Babu: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और सोनाली बेंद्रे की 2001 की हिट फिल्म ‘मुरारी’ को अब फिर से सिनेमाघरों में दिखाया जा रहा है। इस मौके पर सोनाली ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए फिल्म के यादगार पलों को फिर से याद किया।

Sonali Bendre Recollects Shooting Murari With Mahesh Babu

Sonali Bendre Recollects Shooting Murari With Mahesh Babu

Sonali Bendre Recollects Shooting Murari With Mahesh Babu: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और सोनाली बेंद्रे की फिल्म ‘मुरारी’, जो साल 2001 में रिलीज हुई थी, अब एक बार फिर सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। इस फिल्म के दोबारा रिलीज होने के बाद दर्शकों को एक बार फिर सिनेमाघरों में फिल्म देखने को मिल रही है। 9 अगस्त को रिलीज होने के बाद ‘मुरारी’ ने पहले ही दिन 5.4 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। इस फिल्म के रि-रिलीज होने से फैंस काफी खुश हैं।

विज्ञापन

सोनाली ने फिल्म की शूटिंग को किया याद

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने महेश बाबू के साथ काम करने के अनुभव और फिल्म से जुड़ी खास यादों पर बात की। उन्होंने कहा, “ये देखना वाकई अद्भुत है कि 23 साल के बाद भी इस फिल्म को इतना प्यार मिल रहा है। सभी का धन्यवाद! खासतौर पर फिल्म मेकर्स को धन्यवाद जिन्होंने इस फिल्म को हमारे लिए इतना खास बना दिया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre)

फिल्म के दोबारा रिलीज होने के मौके पर ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने भी ट्वीट कर इसकी कामयाबी पर बात की। उन्होंने लिखा, “#Murari4K की दोबारा रिलीज ने पहले दिन 5.4 करोड़ रुपये की कमाई करके नया रिकॉर्ड बनाया है। सुपरस्टार ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। इस फिल्म को अपने नजदीकी सिनेमाघर में देखें।”

विज्ञापन

महेश बाबू का फिल्मी डेब्यू

महेश बाबू के जन्मदिन के मौके पर कई प्रशंकों ने सिनेमाघरों में जाकर फिल्म का आनंद लिया। आपको बता दें महेश बाबू ने 9 अगस्त को अपना 49वां जन्मदिन मनाया।उन्होंने साल 1999 में ‘राजकुमारुडू’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन ‘मुरारी’ ने 2001 में उन्हें बड़ी हिट फिल्म दी। फिल्म एक खुशमिजाज जमींदार की कहानी है, जो एक शाप से जूझ रहा है। फिल्म का संगीत जिसे मणि शर्मा ने तैयार किया था, उसे भी काफी पसंद किया गया।

विज्ञापन

महेश बाबू का अपकमिंग प्रोजेक्ट

महेश बाबू जल्द ही एसएस राजामौली की आगामी फिल्म में नजर आएंगे, जिससे उनके प्रशंसकों को काफी उम्मीदें हैं। उनके फैंस उनकी दोबारा रिलीज हुई फिल्म का काफी आनंद ले रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ