हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नॉर्दर्न लाइट्स के नीचे जहीर का प्रपोजल और सलमान का कनेक्शन, सोनाक्षी सिन्हा ने खोला लव स्टोरी का राज

सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि उनकी जहीर इकबाल से पहली मुलाकात सलमान खान के घर पर एक पार्टी में हुई थी। वहीं से उनकी बातचीत शुरू हुई और फिर धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।

विज्ञापन
Photo Credit- News 24

जून 23 को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। ठीक एक साल पहले, उन्होंने अपने घर पर करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की थी। यही नहीं, ये तारीख उनके लिए इसलिए भी खास है क्योंकि 23 जून 2017 को ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ था।

सोनाक्षी ने लव स्टोरी का खोला राज

पिंकविला के एक इंटरव्यू में अब सोनाक्षी ने अपनी लव स्टोरी को लेकर कुछ बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि उनकी और जहीर की पहली मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। सलमान ने दोनों की जोड़ी नहीं मिलाई थी, लेकिन वह इस प्रेम कहानी के ‘सूत्रधार’ जरूर बने। सोनाक्षी और सलमान की दोस्ती लंबे वक्त से है और जहीर भी सलमान के करीबी हैं। इसलिए जब दोनों की शादी हुई, तो सलमान बहुत खुश थे।

प्रपोजल को लेकर सोनाक्षी ने क्या कहा?

जब सोनाक्षी से पूछा गया कि जहीर ने प्रपोज कब किया था, तो उन्होंने एक खूबसूरत किस्सा बताया। उन्होंने कहा कि एक बार वे दोनों फिनलैंड घूमने गए थे। उन्हें लग रहा था कि ये बस उनकी एक आम छुट्टी है, लेकिन तभी नॉर्दर्न लाइट्स के नीचे जहीर ने उन्हें प्रपोज कर दिया।

विज्ञापन

सोनाक्षी ने कहा कि ये पल बहुत ही खास था। चारों तरफ हरियाली भरी रोशनी थी, आसमान में नॉर्दर्न लाइट्स चमक रही थीं और जहीर ने मुझे प्रपोज कर दिया। मुझे लगा वो मजाक कर रहा है, क्योंकि जहीर अक्सर मजाक करता है। उस वक्त उसने बहुत प्यारी बात कही, जो मेरे दिल को छू गई। उस पल की मेरे पास कोई तस्वीर नहीं है, लेकिन वो मेरे दिमाग में हमेशा के लिए बस गया है।

ये भी पढ़ें- आपत्तिजनक बयान के बाद विवाद में आए Ram Kapoor, ‘मिस्त्री’ के प्रमोशन से हुए बाहर

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola