'सर Dunki में sax sux तो नहीं है न...', ASK SRK सेशन में फैन के सवाल पर Shah Rukh ने दिया मजेदार जवाब

Shah Rukh Khan Ask SRK Session: शाहरुख खान ने अब ASK SRK सेशन ने कुछ मजेदार जवाब देकर लाइमलाइट बटोर ली है। एक्टर ने साथ ही ट्रोलर्स को भी मुहतोड़ जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी है।

Shah Rukh Khan Ask SRK Session

Image Credit: Instagram

Shah Rukh Khan Ask SRK Session: बॉलीवुड के किंग खान ने सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाई हुई है। एक्टर ने अभी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ एक मजेदार ASK SRK सेशन रखा था। उन्होंने इस दौरान सोशल मीडिया यूज़र्स के सभी सवालों के जवाब दिए और उनका दिन बना दिया। इस दौरान ज्यादातर लोगों ने एक्टर से उनकी अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) को लेकर सवाल किए। इसी बीच एक फैन ने शाहरुख खान से बड़ा ही अटपटा सा सवाल कर लिया। जिसका शाहरुख ने बड़ा ही मज़ेदार जवाब भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या डंकी में होंगे सेक्स सीन्स?

अब ASK SRK सेशन में एक X यूजर ने सवाल करते हुए लिखा, ‘सर #डंकी में sax sux तो नहीं है ना। पापा के साथ देख सकते हैं? #AskSRK’ इस पर शाहरुख ने बड़ा ही फनी जवाब दिया। उनका जवाब अब फैंस का दिल जीत गया है। बता दें, इस फैन को मजाकिया अंदाज में रिप्लाई करते हुए एक्टर ने लिखा, ‘सैक्स सुक्स तो समझा नहीं…. टिकट पर टैक्स टुक्स जरूर होगा। डैडी से ले लेना। #DunkiTrailer’ अब एक्टर का जवाब फैंस को इम्प्रेस कर गया है। उनकी हाजिर जवाबी अब सभी का दिल जीत रही है।

विज्ञापन

यूजर ने की शाहरुख से बदतमीजी

इसके अलावा एक शख्स ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से बदतमीज़ी करने की भी कोशिश की लेकिन एक्टर ने उसे अपने विट्टी अंदाज चुप करवा दिया। यूजर ने लिखा, ‘आपकी अत्यधिक प्रभावी और कुशल PR टीम के कारण आपकी पिछली दो घटिया फिल्में ब्लॉकबस्टर बन गईं.. क्या आपको अब भी अपनी PR और मार्केटिंग टीम पर भरोसा है कि #DUNKI भी हिट होगी। AskSrk’ इस शख्स को शाहरुख ने अपने अंदाज़ में मुंह तोड़ जवाब दिया।

विज्ञापन

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

SRK ने की बोलती बंद

उन्होंने रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘आम तौर पर मैं आप जैसे आश्चर्यजनक रूप से बुद्धिमान लोगों को जवाब नहीं देता। लेकिन आपके मामले में मैं एक अपवाद बना रहा हूं क्योंकि मुझे लगता है कि आपको कॉन्स्टिपेशन का इलाज कराने की जरूरत है। मैं अपनी PR टीम से कहूंगा कि वो आपको कुछ गोल्डन मेडिसिन्स भेजें…आशा है कि आप जल्द ही ठीक हो जाएंगे।’ अब एक्टर के इस रिप्लाई पर फैंस भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ