सतीश कौशिक की बेटी Vanshika ने फिर शुरू किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट, डिलीट करने की ये थी बड़ी वजह

Satish Kaushik Daughter Vanshika Instagram Account: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सतीश चंद्र कौशिक के निधन से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि पूरे देश में शोक की लहर हैं। अचानक हुए सतीश के निधन से एक्टर और शानदार निर्देशक के फैंस ही नहीं बल्कि उनका परिवार भी सदमे में हैं।सतीश के निधन से उनके परिवार […]

---विज्ञापन---

Satish Kaushik Daughter Vanshika Instagram Account: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सतीश चंद्र कौशिक के निधन से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि पूरे देश में शोक की लहर हैं। अचानक हुए सतीश के निधन से एक्टर और शानदार निर्देशक के फैंस ही नहीं बल्कि उनका परिवार भी सदमे में हैं।

सतीश के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं, उनके निधन से बेटी वंशिका को गहरा सदमा लगा और इसी कारण वंशिका ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि वंशिका ने अपना इंस्टा अकाउंट फिर से शुरू किया है।

और पढ़िए – Dalljiet Kaur-Nikhil Patel Bedroom Photos: दलजीत कौर ने शेयर की बेडरूम और हनीमून की फोटोज, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

सतीश कौशिक के मैनेजर ने बताई वंशिका के इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने की वजह 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सतीश कौशिक के मैनेजर संतोष राय ने उनकी बेटी के इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने बड़ी वजह बताई हैं।

उनका कहना है कि जब तक आप 13 साल के नहीं हो जाते तब तक आपको अपने अकाउंट को मॉनिटर करने के लिए एक गार्जियन की जरूरत होती है। सतीश जी का निधन हो गया और उसके बाद उस अकाउंट पर कोई गार्जियन नहीं था और वंशिका एक बहुत ही जिम्मेदार बच्ची है तो उसने जल्द ही इसे डिलीट भी कर दिया।”

वंशिका ने अब शुरू किया एक नया इंस्टा अकाउंट

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि उस अकाउंट का पासवर्ड और अन्य डीटेल सतीश कौशिक के पास थे और जाहिर तौर पर यह केवल लॉफुल और सेंसिबल था, अगर वंशिका ने अकाउंट को डिलीट कर दिया था।

और पढ़िए – Filmmaker Pradeep Sarkar Death: नेशनल अवॉर्ड विनर प्रदीप सरकार का निधन, 50 साल की उम्र में किया था डायरेक्टोरियल डेब्यू

रिपोर्ट के मुताबिक सतीश कौशिक के मैनेजर ने ये जानकारी भी दी है कि वंशिका ने अब एक नया इंस्टा अकाउंट खोला है और बताया है कि “अकाउंट की गार्जियन अब उनकी मां हैं मिसेज शशि कौशिक।”

9 मार्च को हुआ था सतीश का निधन

बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का 9 मार्च को निधन हो गया, जिसके बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर हर जगह शोक की लहर हैं।

और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 22, 2023 12:22 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें