---विज्ञापन---

Sanam Teri Kasam का सीन जो Harshvardhan के दिल के सबसे करीब, 1 मिनट के सीन में एक्टर को लगे 40 टेक

Sanam Teri Kasam Emotional Scene: फिल्म सनम तेरी कसम ने जब से फिर से सिनेमाघरों में दस्तक दी है, फैंस इस फिल्म को खुले दिल से स्वीकार कर रहे हैं। इस फिल्म का सबसे फेवरेट सीन एक्टर हर्षवर्धन के लिए कौन सा है, चलिए आपको बताते हैं।

---विज्ञापन---

: फिल्म सनम तेरी कसम इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है। फिल्म के दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होते ही कमाल हो गया है। फिल्म ने अपने पहले के कलेक्शन को भी सिर्फ 2 दिनों में ही पीछे छोड़ दिया है। हर्षवर्धन राने ने अब एक इंटरव्यू में उस सीन का जिक्र किया है जो उनके दिल के सबसे करीब था। जिस सीन को करने में एक्टर को करीब 40 टेक देने पड़े थे। चलिए आपको बताते हैं आखिर वो कौन सा सीन है।

फिल्म ने 4 दिन में कमाए करीब 18 करोड़

शुक्रवार को 4.75 करोड़ की ओपनिंग के साथ फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ ने अपने पहले वीकेंड में 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। ये आंकड़ा साफ तौर पर ये दर्शाता है कि इस फिल्म की री-रिलीज न सिर्फ पुराने फैंस के लिए, बल्कि नए दर्शकों के लिए भी खासा आकर्षक साबित हुई है। सोमवार को जब दूसरी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ीं, तब ‘सनम तेरी कसम’ ने अपनी कमाई में और इजाफा किया।

---विज्ञापन---

इतना ही नहीं, फिल्म ने सोमवार को भी 1.5 करोड़ से लेकर 2.5 करोड़ तक की कमाई की, जो ये साबित करता है कि दर्शकों का प्यार फिल्म के प्रति लगातार बना हुआ है। ये आंकड़ा मेकर्स के लिए बड़ी राहत और खुशी की बात है। फिल्म ने चार दिनों में 16.75 करोड़ से 17.75 करोड़ के बीच की कमाई की है, जो कि 2016 में इसके कुल लाइफटाइम कलेक्शन से भी ज्यादा है।

एक्टर ने बताया फेवरेट सीन

फिल्म के एक्टर हर्षवर्धन ने बताया है कि उनके दिल के सबसे करीब कौन सा सीन है। हर्षवर्धन ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके दिल के सबसे करीब वो वाला सीन है जब सरस्वती दम तोड़ देती है और वो काफी ज्यादा रोते हैं। उन्होंने कहा कि उस सीन को करने में सबसे ज्यादा मुश्किल भी हुई, उसे करने में करीब 40 टेक देने पड़े। वो बहुत ज्यादा रो रहे थे और उनकी आंखों और नाक से पानी निकलकर एक्ट्रेस के बालों पर गिर रहा था।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JIYA (@jiya_jiya656)

हर्षवर्धन ने कहा कि हमने वो सीन पूरी शिद्दत से किया और उसे करने में हमें बहुत मजा भी आया। वो फिल्म का आखिरी सीन सभी को रुला गया। उसी सीन को देखने के बाद अब थिएटर्स में फैंस अपना सिर पटक पटककर रो रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam ने चौथे दिन भी मेकर्स की कराई चांदी, छाप डाले इतने करोड़, जानिए कहां तक पहुंचा कलेक्शन

First published on: Feb 11, 2025 12:04 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola