Bigg Boss 16: सलमान ने शालीन की ली क्लास तो अर्चना को घर से निकालने की दी धमकी, यहां देखें प्रोमो
Edited By Niharika Gupta

Bigg Boss 16: सलमान ने शालीन की ली क्लास तो अर्चना को घर से निकालने की दी धमकी, यहां देखें प्रोमो
Edited By Niharika Gupta

Bigg Boss 16: सलमान ने शालीन की ली क्लास तो अर्चना को घर से निकालने की दी धमकी, यहां देखें प्रोमो
Bigg Boss 16: ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) शो के आने वाले एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाले हैं। इस हफ्ते घर के अंदर कटेंस्टेंट की लड़ाईयां कुछ इस कदर बढ़ी की बात हाथापाई तक पहुंच गई।
हालांकि घर के बाकी सदस्यों ने लड़ाई को रोकने की पूरी कोशिश की थी। वहीं अब दर्शकों को ‘शनिवार का वार’ का इंतेजार है, जिसमें सलमान खान फटकार लगाते दिखेंगे। इस बीच कलर्स ने सोशल मीडिया पर इसका लेटेस्ट प्रोमो को साझा कर दिया है।
कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट पर शो के लेटेस्ट प्रोमो को फैंस के साथ शेयर कर दिया है। क्लिप के शुरुआत में सलमान खान शालिन भनोट की क्लास लेते नजर आ रहे हैं। वहीं शालिन सलमान खान से पलटवार करते नजर आ रहे हैं। शालीन के इस तरह तलटवार करने पर सलमान काफी गुस्सा भी होते हैं।
https://www.instagram.com/reel/CmyCqNHt-Yc/?utm_source=ig_web_copy_link
एक और वीडियो को कलर्स ने साझा किया है, जिसमें सलमान खान अर्चना को फटकार लगाते दिख रहे हैं। क्लिप में सलमान अर्चना से कहते हैं कि ‘अगर मैं शो में लाने की हिम्मत रखता हूं तो शो से निकालने का भी हिम्मत रखता हूं’, जिस पर अर्चना उनसे मांफी मांगते दिखाई दे रही हैं।
https://www.instagram.com/reel/Cmx59xJoIeV/?utm_source=ig_web_copy_link
वहीं वीडियो के सामने आते ही फैंस भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘अरे निकाल दो अब इस #अर्चना को यार।’ दूसरे ने कहा- ‘इसकी क्लास तो इतनी ही लगानी थी बेचारा शालिन की क्लास लगेगी ज्यादा।’ एक अन्य ने लिखा- ‘अर्चना को हटाओ…वह शो में रहने के लायक नहीं है।’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: