रश्मिका संग ऐज गैप पर बोले सलमान खान, 'सिकंदर' के ट्रेलर लॉन्च में दोनों स्टार्स दिखे साथ

सलमान खान और रश्मिका मंदाना फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आने वाले हैं। आज 23 मार्च को इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान खान ने रश्मिका संग ऐज गैप पर बात की है।

Sikandar

Sikandar

विज्ञापन

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फैंस को फिल्म का ट्रेलर बेहद पसंद आया। इस फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर मे भी दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आई है। इस बीच अब सलमान खान ने रश्किम संग अपने ऐज गैप पर बात की है। आइए जानते हैं कि इस पर सलमान खान ने क्या कहा?

फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट

दरअसल, हाल ही में जब फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ, तो फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भाईजान और रश्मिका दोनों पहुंचे थे। इस दौरान दोनों स्टेज पर साथ नजर भी आ। साथ ही सलमान खान ने एक्ट्रेस संग अपने ऐजगैप पर चुप्पी तोड़ी और इसका एक वीडयो भी सामने आया है। इस दौरान सलमान खान ने कहा कि कभी-कभी ऐसी गड़बड़ हो जाती है कि छह-सात रात सोए नहीं। फिर सोशल मीडिया वाले पीछे पड़ जाते हैं और उनको दिखाना पड़ता है कि भाई अब तक है।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

क्या बोले सलमान खान?

वीडियो में सलमान ने कहा कि फिर बोलते हैं कि ऐज का गैप है हीरोइन और मुझमें। उन्होंने कहा कि अरे जब हीरोइन को ही दिक्कत नहीं है, हीरोइन के पापा को दिक्कत नहीं है, तो तुमको क्यों परेशानी है भाई? अब जब इनकी शादी हो जाएगी, बच्चो हो जाएंगे और बड़ी स्टार हो जाएंगी, तो सभी काम करेंगे। वहीं, अब सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

विज्ञापन

30 मार्च को रिलीज हो रही फिल्म

भाईजान के इस वीडियो पर यूजर्स भी अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। गौरतलब है कि सलमान खान की ये फिल्म रिलीज के लिए एकदम तैयार है और इसे 30 मार्च को रिलीज किया जा रहा है। जी हां, फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है, ऐसे में अब फैंस में इसके लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करेगी?

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ