News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Metro… In Dino Prediction: जुलाई महीने के पहले हफ्ते में अनुराग बसु अपनी फिल्म मेट्रो इन दिनों के साथ लंबे वक्त के बाद लौटे हैं। उनकी ये फिल्म आज 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो का सीक्वल है लेकिन इस फिल्म की स्टारकास्ट पूरी तरह से अलग है। मेट्रो इन दिनों की रिलीज से पहले मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी किया था जिसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। क्या ये फिल्म आज अपने ओपनिंग डे पर आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? आइए देखते हैं कि क्या कहती है प्रिडिक्शन…
अनुराग बासु की फिल्म मेट्रो इन दिनों को वीकेंड पर अच्छी ओपनिंग मिल सकती है क्योंकि सितारे जमीन पर को छोड़ दिया जाए तो काजोल की मां और साउथ की फिल्म कन्नप्पा को दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो मेट्रो इन दिनों अपने ओपनिंग डे पर सिंगल डिजिट से शुरुआत कर सकती है। पहले दिन कलेक्शन 3 या 4 करोड़ रुपये के करीब हो सकता है।
मेट्रो इन दिनों को लेकर जो प्रिडिक्शन हुआ है, उसके हिसाब से यह फिल्म ओपनिंग डे पर आमिर खान की सितारे जमीन पर को टक्कर नहीं दे पाएगी। जाहिर है कि आमिर खान की फिल्म 20 जून को रिलीज हुई थी और उसने पहले दिन 10.7 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
यह भी पढ़ें: OTT Release: जुलाई में होगी एंटरटेनमेंट की बारिश, नेटफ्लिक्स से जी5 तक आ रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेट्रो इन दिनों को बड़े शहरों के मल्टीप्लेक्स में रिलीज किया जा रहा है। इससे फिल्म को फायदा होना तो बनता है। इसके अलावा काफी कुछ वर्ड ऑफ माउथ पर भी डिपेंड करता है। लोग वीकेंड के मौके पर इस फिल्म से जुड़ सकते हैं। बता दें कि मेट्रो इन दिनों में आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा और सना फातिमा शेख लीड रोल में हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।