Bigg Boss नहीं इस शो ने Salman Khan को बनाया TV का स्टार, चैनल की भी बदल गई थी किस्मत

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान टीवी पर भी खूब पॉपुलर हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि वो बिग बॉस जैसे मशहूर शो के होस्ट हैं, तो पॉपुलर तो होंगे ही, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिग बॉस के पहले से ही सलमान का टीवी पर जलवा रहा है।

Salman Khan

Salman Khan

विज्ञापन

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की पॉपुलैरिटी से हर कोई वाकिफ है। सलमान खान का अपना एक अलग ‘स्वैग’ है और एक्टर की बड़ी फैन फॉलोइंग भी है। भाईजान की फिल्मों का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। ना सिर्फ फिल्मों बल्कि टीवी पर भी सलमान खान खूब पॉपुलर हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि वो बिग बॉस जैसे मशहूर शो के होस्ट हैं, तो पॉपुलर तो होंगे ही, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिग बॉस के पहले से ही सलमान का टीवी पर जलवा रहा है। अब आप ये भी सोच रहे होंगे कि कैसे? तो आइए जानते हैं…

पॉपुलर होस्ट और प्रोड्यूसर हैं सलमान खान

ये तो सभी जानते हैं कि सलमान खान टीवी के पॉपुलर होस्ट और प्रोड्यूसर हैं। सलमान खान के अंदाज को टीवी पर खूब पसंद भी किया जाता है। टीवी पर भी सलमान की खूब बड़ी फैन फॉलोइंग है। सलमान खान टीवी के कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के होस्ट के तौर पर जाने जाते हैं, लेकिन इसके पहले से ही सलमान टीवी पर पॉपुलर हैं। जी हां, बिग बॉस नहीं बल्कि किसी और शो से सलमान पॉपुलर हुए थे।

Advertisment

चैनल की किस्मत भी बदली

ना सिर्फ सलमान खान बल्कि इस शो ने एक चैनल की किस्मत भी बदली थी और इसी शो को करने के बाद सलमान खान को बिग बॉस का ऑफर भी मिला था। बता दें कि हम जिस शो की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि ’10 का दम’ है। जी हां, इसी शो से सलमान खान खूब पॉपुलर हुए थे। ये शो इंटरनेशनल गेम शो ‘पावर ऑफ 10’ का इंडियन एडॉप्शन था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

2008 में आया था पहला सीजन

बताते चलें कि इस शो का पहला सीजन साल 2008 में टेलीकास्ट हुआ था, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था। इस शो की शुरुआत सोनी इंटरनेशनल चैनल से हुई थी। कहा जाता है कि इसी शो की वजह से चैनल इंडियन टेलीविजन रेटिंग्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी आया था। इतना ही नहीं बल्कि ये ही वो इंडियन शो है, जिसकी जीत की अधिकतम रकम 10 करोड़ रुपए तक थी और ऐसा करने वाला ये पहले शो था।

विज्ञापन

2010 में मिला बिग बॉस का ऑफर

जब ’10 का दम’ में सलमान का जलवा चल गया तो इसके दो सीजन की सक्सेस के बाद साल 2010 में सलमान खान को बतौर होस्ट बिग बॉस का ऑफर मिला था। आज के समय की अगर बात की जाए, तो सलमान खान के बिना बिग बॉस को अधूरा माना जाता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ