Salman Khan Death Threat: सलमान खान को एक बार फिर जान का खतरा, धमकी देने वाले ने डेट भी बताई

मुंबई से इंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर खूब सुर्खियों में हैं।साथ ही एक्टर को मिल रही धमकी का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर […]

---विज्ञापन---

मुंबई से इंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर खूब सुर्खियों में हैं।

साथ ही एक्टर को मिल रही धमकी का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से सलमान खान को  धमकी मिली है। इस बार हैरान करने वाली बात ये है कि कॉलर ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर बताया है कि वो सलमान खान को किस तारीख को मारेगा।

मुंबई पुलिस के पास आया धमकी भरा कॉल

बता दें कि अभिनेता सलमान खान को पहले भी ऐसी धमकियां मिल चुकी है। सोमवार की रात 9 बजे मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में सलमान खान को जान से मारने की धमकी भरा कॉल आया। इस बार कॉलर ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर कहा है कि वो सलमान खान को 30 तारीख को मार देगा।

कॉलर में अपना नाम बताया रॉकी भाई

इतना ही नहीं बल्कि कॉलर में अपना नाम रॉकी भाई बताया है और कहा कि वो जोधपुर का गौरक्षक है। इस फोन कॉल के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अभिनेता को दी गई वाई प्लस कैटिगिरी की सिक्योरिटी

लगातार मिल रही धमकियों के कारण एक्टर सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। साथ ही अभिनेता को वाई प्लस कैटिगिरी की सिक्योरिटी दी गई है। इतना ही नहीं बल्कि एक्टर ने भी अपनी सुरक्षा को देखते हुए व्हाइट कलर की  बुलेटप्रूफ गाड़ी खरीदी है।

मुंबई पुलिस कर रही जांच

बता दें कि इससे पहले सलमान खान को धमकी के मामले में एक व्यक्ति को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था, जबकि दूसरे धमकी भरे ई-मेल मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस को एक ब्रिटिश लिंक मिला, जिस ई-मेल आईडी से मेल भेजा गया था, उससे ज्यादा कुछ पता नहीं चला, लेकिन यह पता चला है कि यह मेल यूके में स्थित एक मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ था।

इस मामले में मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित गर्ग को अभिनेता सलमान खान के कार्यालय में कथित रूप से धमकी भरे ईमेल भेजने के लिए नामजद किया है। बांद्रा पुलिस ने आईपीसी की धारा 506 (2), 120 (बी) और 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर लॉन्च

बता दें कि बीते दिन यानी सोमवार को सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। इस दौरान फिल्म की पूरी टीम एकसाथ नजर आई। इस फिल्म को लेकर फैंस में बहुत ज्यादा क्रेज है और सभी फिल्म को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

First published on: Apr 11, 2023 11:09 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें