Saif Ali Khan Attack Case में आया नया मोड़, मेडिकल रिपोर्ट से आरोपी को मिली राहत?

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला मामले में नया मोड़ आया है। आरोपी के पिता ने दावा किया है कि सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाला शख्स उनका बेटा नहीं है।

Saif Ali Khan Attack Case

Saif Ali Khan Attack Case

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हाल ही में हुए जानलेवा हमले के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। आरोपी के पिता शरीफुल इस्लाम शहजाद ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए दावा किया है कि पुलिस ने गलत व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उनके मुताबिक बांद्रा स्थित सैफ के घर के सीसीटीवी फुटेज में जो व्यक्ति दिख रहा है, वो उनके बेटे से मेल नहीं खाता। इसके अलावा आरोपी के लिए एक राहत वाली खबर ये है कि मेडिकल रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ है उससे अटेम्प्ट टू मर्डर नहीं लग सकता।

विज्ञापन

सैफ की मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा

सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद एक नई मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें अभिनेता को लगी चोटों के बारे में डीटेल में बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ अली खान को हमले के दौरान पांच अलग-अलग जगहों पर चोटें आईं हैं। उनकी पीठ के बाईं ओर 0.5 से 1 सेंटीमीटर की चोट आई है, जबकि बाईं कलाई पर 5 से 10 सेंटीमीटर की गहरी चोट बताई गई है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

इसके अलावा रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि सैफ की गर्दन के दाईं ओर 10 से 15 सेंटीमीटर की चोट थी और दाएं कंधे पर 3 से 5 सेंटीमीटर की चोट आई। इसके अलावा उनके दाहिने कोहनी पर भी 5 सेंटीमीटर की चोट बताई गई है। इन चोटों से ये साफ होता है कि हमला बेहद गंभीर था, जिसके चलते अभिनेता को कई स्थानों पर गहरी चोटें आईं। रिपोर्ट के हिसाब से अगर देखा जाए तो इस मामले में आरोपी पर हत्या की कोशिश यानी कि बीएनएस की धारा 109 नहीं लगाई जा सकती।

आरोपी के पिता का दावा

वहीं शहजाद के पिता रुहुल अमीन ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे शख्स के बाल लंबे हैं, जबकि उनके बेटे शरीफुल के बाल हमेशा छोटे रहते थे, जैसा कि एक आर्मी स्टाइल के बाल होते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि शरीफुल आमतौर पर बाइक-रिक्शा चलाने का काम करता था और घर में रहकर अपनी परिवार की मदद करता था। अमीन के मुताबिक, फुटेज में जो व्यक्ति दिखा, वो उनके बेटे जैसा नहीं दिखता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ