RRR: Behind and Beyond का ट्रेलर रिलीज, कैमरे के पीछे की कहानी देख क्या बोली पब्लिक?

RRR: Behind and Beyond Trailer Social Media Reaction: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण की फिल्म ‘आरआरआर’ के कैमरे के पीछे की कहानी अब दुनिया के सामने है।

RRR: Behind and Beyond

RRR: Behind and Beyond

विज्ञापन

RRR: Behind and Beyond Trailer Social Media Reaction: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण की फिल्म ‘आरआरआर’ ने जो धूम मचाई, उससे हर कोई वाकिफ है। अब इस फिल्म की कैमरे के पीछे की कहानी दुनिया के सामने आने वाली है। जी हां, एनटीआर और राम चरण की RRR बिहाइंड एंड बियॉन्ड का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आइए जानते हैं कि इस पर लोगों का क्या कहना है?

फिल्म ‘आरआरआर’

RRR बिहाइंड एंड बियॉन्ड के ट्रेलर की बात करें तो इसमें फिल्म ‘आरआरआर’ की शूटिंग के दौरान कैमरे के पीछे की स्टोरी है। जैसे ही ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों ने इस पर रिएक्ट करना शुरू किया। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि राम चरण, एनटीआर और राजामौली सुपर। दूसरे यूजर ने ट्रेलर पर कमेंट किया कि मजा आ गया। तीसरे यूजर ने लिखा कि क्या ट्रेलर है। एक और ने कमेंट किया कि आरआरआर बेस्ट।

विज्ञापन

लोगों ने क्या कहा?

इसके अलावा अगर एक्स यूजर्स की बात करें तो उन्होंने भी इस ट्रेलर पर जमकर रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने इस पर लिखा कि कुछ फिल्में सिर्फ देखी जाती हैं और कुछ सचमुच महसूस की जाती हैं। 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में आने वाली आरआरआर की सुपर “बिहाइंड एंड बियॉन्ड” कमाल है। दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसा लगता है जैसे आरआरआर बिहाइंड एंड बियॉन्ड भी फिल्म की तरह ही सुपर है। एक और ने कहा कि बहुत एक्साइटेड हूं इसे देखने के लिए।

विज्ञापन

20 दिसंबर को होगी रिलीज

गौरतलब है कि फिल्म आरआरआर में राम चरण और जूनियर एनटीआर की जोड़ी को लोगों ने खूब प्यार दिया था और इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था। फिल्म में दोस्ती, देशभक्ति, गुस्सा और प्यार जैसे हर इमोशन कूट-कूटकर भरे थे और इसलिए ये एक कमाल की फिल्म बनकर सामने आई। बता दें कि RRR बिहाइंड एंड बियॉन्ड 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। देखने वाली बात होगी कि इसे लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ