---विज्ञापन---

Allu Arjun फिर हो सकते हैं अरेस्ट! क्या है वजह? जो फिर से Pushpa पर कानूनी शिकंजा

Allu Arjun Stampede Case: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन फिर से अरेस्ट हो सकते हैं। जैसे ही खबर सामने आई तो सुपरस्टार के फैंस फिर से टेंशन में आ गए।

---विज्ञापन---

Allu Arjun Stampede Case: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पर फिर से कानूनी संकट मंडरा रहा है। दरअसल, खबर है कि संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन को फिर से अरेस्ट किया जा सकता है। हाल ही में अल्लू अर्जुन को इस केस में तेलंगाना हाईकोर्ट से अंतरिम बेल मिली है। ऐसे में अल्लू के फिर से अरेस्ट होने की खबरों ने फैंस को टेंशन में डाल दिया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

अल्लू पर फिर से क्यों आई मुसीबत?

दरअसल, CNN-News18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, संध्या थिएटर मामले में अल्लू अर्जुन को दी गई अंतरिम जमानत को पुलिस चुनौती दे सकती है और एक्टर की बेल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकती है। बता दें कि इस केस में पुलिस ने हाल ही में अल्लू को अरेस्ट किया था और एक्टर को अंतरिम बेल पर रिहाई मिली।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

---विज्ञापन---

क्यों अरेस्ट हुए थे अल्लू अर्जुन?

गौरतलब है कि 13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को तेलंगाना पुलिस ने अरेस्ट किया था। यह गिरफ्तारी हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हुई एक महिला की मौत से संबंधित मामले में की हुई थी। फिल्म के प्रीमियर के दौरान अल्लू अर्जुन थिएटर गए थे और इस दौरान एक्टर को देखने के लिए भारी भीड़ जमा होने के कारण भगदड़ मच गई थी।

---विज्ञापन---

अल्लू को मिल थी अंतरिम जमानत

इस घटना में 35 साल की रेवती की मौत हो गई और उनके 9 साल के बेटे को कई चोटें आईं, जिसकी हालत अभी भी गंभीर है। इस केस में अल्लू को अरेस्ट किया गया था और नामपल्ली कोर्ट ने एक्टर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, लेकिन उन्हें 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर 4 हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत दे दी गई। हालांकि अल्लू को एक रात जेल में बितानी पड़ी और अगली सुबह उन्हें रिहा कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें- नए साल पर होगा धमाका…. इस दिन OTT पर रिलीज हो सकती है Pushpa 2, कब-कहां देखें?

---विज्ञापन---

First published on: Dec 17, 2024 06:50 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola