Riteish Genelia Video: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। एक्टर को अक्सर अपने बेहतरीन पोस्ट्स से फैंस को एंटरटेन करते देखा जाता है। इसी कड़ी में रितेश का लेटेस्ट वीडियो (Riteish Deshmukh Video) सामने आते ही इंटरनेट जगत में छा गया है, जिसमें वो शादी पर चौंकाने वाला बयान देते नजर आ रहे हैं।

रितेश देशमुख के वीडियो में उनके पीछे उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा (Genelia D’Souza) भी फोन चलाती देखी जा रही हैं। इसी दौरान रितेश चलते-चलते कहते हैं,’जब अपनी ही बीवी से प्यार हो जाए तो समझो बुढ़ापा आ गया है।’ ये सुनते ही जेनेलिया उन्हें पीछे से पकड़ लेती हैं और उनकी पीठ पर चढ़ जाती हैं। कपल का ये वीडियो (Riteish Genelia Video) सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और लोग इसे लाइक कर बेहतरीन रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो को साझा करते हुए रितेश ने कैप्शन में लिखा है,’जब अपनी ही बीवी से प्यार हो जाए !’ एक्टर की इस क्लिप को अबतक इंस्टाग्राम वर्ल्ड में 2 लाख 2 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, इसपर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है,’वाह सर जी क्या बात है!’ दूसरे ने लिखा,’जेनेलिया मैडम का रिएक्शन तो देखो।’ वहीं, एक अन्य लिखते हैं,’इस वीडियो के बाद क्या हाल हुआ होगा आपका।’

बता दें कि रितेश देशमुख सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। साथ ही अपने फनी कंटेंट से फैंस को हंसाते देखे जाते हैं। एक्टर के इंस्टाग्राम पर 15 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ