Raveena Tandon Road Rage Incident Truth: बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन (Raveena Tandon) आज एक बड़ी कंट्रोवर्सी में घिर गई हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसके बाद उन्हें लेकर कई शॉकिंग बातें सुनने को मिलीं। एक्ट्रेस पर बीच सड़क मारपीट करने का भी आरोप लगा। कहा गया कि रवीना की गाड़ी ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी जिसके बाद एक बड़ा बवाल मच गया। खबरों में कहा गया कि एक्ट्रेस की कार बैक करते हुए पीछे खड़े 3 लोगों में से 70 साल की एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई।
एक्ट्रेस पर लगे गंभीर आरोप?
इसके बाद मामला गरमा गया और एक्ट्रेस ने भी गाली-गलौज और मारपीट की। इसके अलावा एक्ट्रेस लोगों को वीडियो बनाने से रोकते हुए भी नजर आईं। हालांकि, एक महिला इस दौरान एक्ट्रेस को जेल भेजने की धमकी देते हुई भी दिखी थीं। एक्ट्रेस पर आरोप था कि वो नशे में धुत होकर हाथापाई कर रही हैं। इसके बाद ये भी सुनने में आया कि पुलिस पीड़ित परिवार का केस दर्ज नहीं कर रही है। वहीं, अब इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ गई है। बीती रात क्या हुआ था चलिए जानते हैं।
घटना का सच आया सामने
बता दें, ये पूरा तमाशा एक्ट्रेस के घर के बाहर हुआ था। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें, तो एक्ट्रेस का ड्राइवर कार को रिवर्स कर उसे घर के अंदर पार्क कर रहा था। लेकिन कार को रिवर्स करते हुए एक दूसरी गाड़ी सामने आ गई। इस कार में जो लोग मौजूद थे उन्हें लगा कि रवीना टंडन की गाड़ी उन्हें टक्कर मार देगी। बस इसी बात पर सारा झगड़ा शुरू हुआ। उन लोगों ने एक्ट्रेस के ड्राइवर से लड़ाई शुरू कर दी। ऐसे में जब हंगामे की आवाज एक्ट्रेस तक पहुंची तो उन्होंने घर से बाहर निकलकर बात सुलझाने की कोशिश की। थोड़ी देर बाद सभी लोग वहां से चले गए।
यह भी पढ़ें: Salman Khan के फार्महाउस से 24 साल की लड़की को उठा ले गई पुलिस, करने क्या गई थी?
झूठे थे सारे आरोप
हालांकि, किसी तरह से इस मामले की जानकारी पुलिस को मिल गई और उन्होंने जांच के लिए एक्ट्रेस को थाने में बुलाया। लेकिन न तो एक्ट्रेस की तरफ से और न ही दूसरी पार्टी ने इस मामले में कोई केस दर्ज करवाया है। साथ ही अब ये भी पता चला है कि इस घटना में न तो कोई गाड़ी टकराई है और न ही कोई घायल हुआ है। ऐसा में ये मामला यहीं सुलझ गया है और बात खत्म हो गई है।
संबंधित खबरें
'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
42 mins agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
1 hr agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
3 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
6 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
7 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
9 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
9 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
10 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines