Raveena Tandon on Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और अभिनेत्री रवीना टंडन की लव स्टोरी के चर्चे इंडस्ट्री में खूब हुए हैं। 90 के दशक में दोनों ने अपनी लव लाइफ से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। दोनों का पहले प्यार हुआ फिर बात सगाई तक पहुंच गई, लेकिन किस्मत को कुछ ओर ही मंजूर था और दोनों का रिश्ता टूट गया।
वहीं, बेहद लंबे अरसे के बाद दोनों को एक इवेंट में साथ स्पॉट किया गया। वहीं, इसके कुछ टाइम बाद रवीना टंडन ने अक्षय कुमार को अपना अच्छा दोस्त बताया है और कहा कि वो अब भी उनके बारे में सोचती हैं।
मैं अक्षय के बारे में बहुत ज्यादा सोचती हूं- रवीना
एक इंटरव्यू में बात करते हुए रवीना ने कहा कि- ‘अजय देवगन और मैंने छह-सात फिल्में कीं, सनी देओल और मैंने एक बेहतरीन तालमेल साझा किया, हम एक हिट जोड़ी थे। अभी हाल ही में भी हमें साथ में एक फिल्म ऑफर हुई है, अक्षय और मैं अभी भी दोस्त हैं, हर किसी की लाइफ की एक जर्नी होती है, आपको इसका सम्मान करने और आगे बढ़ने की जरूरत है, मैं अक्षय के बारे में बहुत ज्यादा सोचती हूं, मुझे लगता है कि वो हमारी इंडस्ट्री के सबसे मजबूत पिलर्स में से एक हैं।’
दूसरे एक्टर्स के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बोलीं रवीना
इतना ही नहीं बल्कि रवीना ने दूसरे एक्टर्स के साथ भी अपनी बॉन्डिंग पर बात करते हुए कहा है कि- ‘हालांकि नाना पाटेकर की कई लोगों से नहीं बनती थी, लेकिन उन्हें और मुझे एक-दूसरे के साथ काम करना बहुत पसंद था। नसीर साहब (नसीरुद्दीन शाह) का अनुभव बहुत अच्छा है। हाल ही में मैंने मोहन बाबू के साथ काम किया और उन्हें एक आतंक माना जाता है, लेकिन उन्हें और मुझे बस एक-दूसरे के साथ काम करना पसंद है। नागा चैतन्य और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं, प्रभास कहते हैं कि उनका मुझ पर क्रश है और ये बात सुनकर मेरा घमंड फूले नहीं समाता।’
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 hr agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
2 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
5 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
6 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
7 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
7 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
8 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
8 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines