Deepika Padukone Trolled For Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. फिल्म ने महज 3 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं अब इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं. जहां एक तरफ एक्ट्रेस के पति और बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ मूवी के लिए तारीफ हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
दीपिका पर साधा निशाना
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस पर हर कोई फिल्म की स्टारकास्ट की जमकर तारीफ कर रहा है. बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के सितारे सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. वहीं इसी बीच फिल्म की कास्ट और उनके परिवार के लोगों के लिए ‘धुरंधर 2’ की स्क्रीनिंग की गई थी, जिसमें दीपिका पादुकोण नहीं दिखाई दीं. बस फिर क्या था लोगों ने दीपिका को ट्रोल करना शुरू कर दिया.
यह भी पढ़ें: The 50 Winner: कब और कहां देखें The 50 का ग्रैंड फिनाले? Top 5 भी हुए रिवील, जानें सभी डिटेल्स
क्यों किया ट्रोल?
सोशल मीडिया पर लोग दीपिका को ट्रोल इसलिए कर रहे हैं कि उनका मानना है कि दीपिका रणवीर सिंह को सपोर्ट नहीं कर रही हैं. दरअसल हाल ही में दीपिका को म्यूजिशियन ऋषभ शर्मा के कॉन्सर्ट में देखा गया था, लोगों ने सवाल उठा दिए कि दीपिका के पास कॉन्सर्ट अटैंड करने का टाइम है लेकिन रणवीर सिंह के लिए एक तारीफ भरा पोस्ट करने का टाइम नहीं है. ‘धुरंधर 2’ के रिलीज के बाद दीपिका ने रणवीर सिंह से जुड़ा कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर अभी तक शेयर नहीं किया है, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 ने वर्ल्डवाइड छाप डाले 500 करोड़, Ustaad Bhagat Singh की कमाई में भी आया उछाल
दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में आए फैंस
वहीं दीपिका पादुकोण ने भी इस पूरे मामले पर अभी तक चुप्पी साधी हुई है. जहां एक तरफ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके फैंस भी उनके सपोर्ट में खड़े हैं. दीपिका के फैंस के मुताबिक दीपिका पहले ही रणवीर सिंह के सपोर्ट में इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर चुकी हैं. दीपिका ने फिल्म की रिलीज डेट से लेकर एडवांस बुकिंग तक की पोस्ट भी शेयर की थी. वहीं लोग ये भी कह रहे हैं कि हर चीज को सोशल मीडिया पर शो ऑफ करना सही नहीं है तो दीपिका को इस बात पर जज नहीं करना चाहिए. वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि दीपिका पादुकोण इस मामले पर चुप्पी तोड़ती हैं या नहीं.










