Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read MoreRakhi Sawant At Mecca: बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) के साथ अपने विवादों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल में एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जहां राखी सावंत मक्का में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने बुर्का पहना है और वो फूट-फूट कर रोती नजर आ रही हैं। साथ ही राखी कहती नजर आ रही है कि उनकी जिदंगी बर्बाद कर दी। राखी सावंत मक्का में रोती हुई इंसाफ मांगती नजर आ रही हैं। साथ ही उनका ये भी कहना है कि आदिल खान जो भी आरोप उन पर लगा रहे हैं वो सभी झूठे हैं।
साथ ही राखी सवांत रोते हुए कहती हैं कि ‘मैं क्या करूं? तुमने स्टार बनने के लिए मुझसे झूठ बोलकर शादी की। मेरे साथ न्याय करो…अल्लाह। मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी इसने। एस औरत की लाइफ खराब कर दी। अल्लाह मैं अपनी फरियाद लेकर आई हूं आपके पास। मेरे साथा क्या हो गया है खुदा। मेरे से न्याय करो’।
यह भी पढ़ें: Pathaan के बाद शाहरुख खान की Jawan ने रिलीज से पहले रचा इतिहास! मुंबई में 51 साल बाद होने जा रहा कुछ ऐसा
राखी रोते हुए आगे राखी कहती हैं कि ‘मुझ पर झूठे आरोप लगा रहे हैं सब। मैं कहां जाऊं? सब मिलकर मुझ पर झूठे आरोप लगा रहे हैं’। इसके बाद वीडियो के दौरान एक महिला राखी के पास आती है और उनसे कहती है कि ‘उन्हें देखकर उसको बेहद खुशी हुई’। राखी के इन वीडियो को सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने शेयर किए हैं। राखी के इन वीडियो पर यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इन वीडियो में ट्रोलर्स कमेंट्स करते हुए राखी सावंत (Rakhi Sawant) की क्लास भी लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ‘पाक जगह जाकर तो कम से कम झूठ मत बोलो’। वहीं एक और यूजर लिखता है कि ‘ओवरएक्टिंग के 50 रुपये काट इसकी’। वहीं एक और यूजर लिखता है ‘खुद झूठी है। कर्मा वापस फल देता है’। बता दें कि आदिल खान दुर्रानी ने जेल से बाहर आने के बाद मीडिया के सामने अपनी रखते हुए राखी पर एक के बाद एक कई आरोप लगाए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।