Pushpa 2 में हंसाने वाला 'विलेन' Allu Arjun पर पड़ा भारी, कौन हैं Fahadh Faasil?

Pushpa 2 Villain Fahadh Faasil: ‘पुष्पा 2’ में फहाद फासिल के भंवर सिंह शेखावत के किरदार को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी एक्टिंग को भी सराहा जा रहा है।

Fahadh Faasil

Fahadh Faasil

विज्ञापन

Pushpa 2 Villain Fahadh Faasil: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की शुरुआत कर दी है। गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। पहले ही दिन फिल्म ने करीब 170 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म के जबरदस्त एक्शन, ड्रामा और थ्रिल को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में वैसे तो बहुत सारे स्ट्रॉन्ग प्वाइंट्स हैं, उन्हीं में से एक हैं फिल्म के विलेन फहाद फासिल भी। जी हां भंवर सिंह शेखावत के किरदार में फहाद ने कमाल की परफॉर्मेंस दी है, जिसके बाद फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हो गए हैं। चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन हैं फहाद फासिल।

अल्लू अर्जुन पर भारी पड़े फहाद 

फिल्म देखने के बाद क्रिटिक्स और ऑडिंयस दोनों ने ही फहाद की परफॉर्मेंस को अल्लू अर्जुन से भी बेहतर बताया। फहाद ने अपने भंवर सिंह शेखावत के किरदार में अपनी कॉमिक टाइमिंग, जबरदस्त एक्शन से काफी लाइमलाइट बटोरी है। फिल्म के कई जानकारों का मानना है कि इस फिल्म में फहाद की एक्टिंग परफॉर्मेंस ने अल्लू अर्जुन के किरदार पुष्पा को भी पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन

कौन हैं फहाद फासिल? 

अभिनेता फहद फासिल का पूरा नाम अब्दुल हमीद मोहम्मद फहद फासिल है और वो ‘फाफा’ के नाम से भी मशहूर हैं। फहद एक भारतीय अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से मलयालम और तमिल फिल्मों में अभिनय करते हैं। साउथ सिनेमा में उनका एक बड़ा फैन बेस है और वो बेहद पॉपुलर हैं। फहद फासिल मलयालम सिनेमा के सबसे चर्चित और सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता में से एक माने जाते हैं। उन्हें अपनी अभिनय क्षमता के लिए कई सम्मान मिल चुके हैं, जिनमें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार, और चार साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। इसके अलावा उन्हें कई दूसरे  पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Fahadh (@fahadhfasil)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ