Pushpa 2 के फैंस संग बड़ा धोखा! सिनेमाघर में पहले दिखा दी इंटरवेल के बाद की फिल्म

Allu Arjun Movie Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है। इसी बीच एक अजीबो-गरीब घटना देखने को मिली है, जहां थिएटर में आधी फिल्म दिखा दी गई है।

Pushpa 2

Pushpa 2

Allu Arjun Movie Pushpa 2: सुकुमार की मच अवेटिड फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिका में हैं और इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि अब इसी फिल्म को लेकर एक अजीब घटना देखने को मिली है, जिसके बाद कई फैंस भड़क गए। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

कोच्चि में दिखाई गई आधी फिल्म 

कोच्चि के सिनेपोलिस के थिएटर में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर दर्शक चौंक गए। दरअसल फिल्म का दूसरा हाफ पहले दिखा दिया गया और पहला हाफ मिस हो गया। ये घटना एक बड़े गड़बड़झाले की तरह सामने आई। भारतीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार शाम को 6:30 बजे की शो में दर्शक फिल्म देख रहे थे, लेकिन जब वो ‘इंटरवल’ के समय पहुंचे तो उन्होंने देखा कि फिल्म के आखिर के क्रेडिट्स चल रहे थे। इसके बाद उन्हें समझ में आया कि थिएटर ने फिल्म का दूसरा हाफ पहले दिखा दिया था।

विज्ञापन

फैंस ने घटना पर जताई नाराजगी

इस गड़बड़ी को लेकर दर्शकों में खासी निराशा फैल गई। कुछ दर्शकों ने थिएटर से अपनी टिकट का पैसा वापस करने की मांग की, जबकि कुछ ने फिल्म के पहले हाफ को फिर से दिखाने की अपील की। इस पर सिनेपोलिस प्रबंधन ने फैसला लिया और 9 बजे फिल्म का पहला हाफ उन 10 दर्शकों को फिर से दिखाया, जो इस गड़बड़ी के बाद भी थिएटर में रुके थे।

विज्ञापन

हालांकि एक दर्शक ने इस पर मजाकिया टिप्पणी की और कहा, ‘आजकल के नॉन-लीनियर नरेटिव वाले फिल्मों के दौर में कोई भी नया दर्शक इस गड़बड़ी को समझ नहीं पाएगा। वो सोचेंगे कि शायद फिल्म का क्रम ऐसा ही है।’ इस गड़बड़ी के बाद सिनेपोलिस ने दर्शकों को पैसे वापस करने का वादा भी किया।

कैसी है फिल्म की कहानी?

‘पुष्पा 2’ की कहानी में अल्लू अर्जुन यानी ‘पुष्पा’ अब रेड सैंडर्स तस्करी सिंडिकेट का सरगना बन चुका है। रश्मिका मंदाना फिल्म में उसकी पत्नी श्रीवल्ली का किरदार निभा रही हैं, जबकि फहद फासिल पुलिस अधिकारी भंवर सिंह शेखावत के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म का अंत ‘पुष्पा 3’ के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ तैयार करता है।

विज्ञापन

फिल्म को लेकर बात करें तो ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज के चार दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 621 करोड़ की शानदार कमाई की है। ये फिल्म सुकुमार के निर्देशन में बनी है। हालांकि कोच्चि थिएटर में हुई इस गड़बड़ी ने एक हंसी का माहौल बना दिया, जिसे कई दर्शकों ने हल्के-फुल्के अंदाज में लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ