Priyanka Chopra Daughter Pics: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हाल ही में लॉस एंजिल्स में हुए एक इवेंट में शामिल हुई, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस का चेहरा सबको दिखा दिया। इवेंट की फोटोज सामने आई हैं, जिसमें मालती बेहद क्यूट लग रही और उन्होंने व्हाइट टॉप के साथ क्रीम स्वेटर और मैचिंग शॉर्ट्स पहना हैं।

विज्ञापन

फैंस ने जब मालती की ये फोटोज देखी तो वह खुशी से झूम उठे। इसके साथ ही फैंस को मालती की क्यूटनेस बहुत ही पसंद आ रही है और इसको लेकर फैंस रिएक्शन भी दे रहें हैं।

विज्ञापन

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा 30 जनवरी को अपने पति हसबैंड और हॉलीवुड सुपरस्टार निक जोनस और उनके भाईयों के हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार इवेंट में दिखी। इस इवेंट में पहली बार फैंस को मालती की झलक देखने को मिली है।

https://www.instagram.com/p/CoD6FquPvzv/

विज्ञापन

बेहद क्यूट है मालती

साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर भी एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्रियंका स्टेज पर मौजूद निक जोनस के सामने मालती को गोद में उठाए हुए दिख रही हैं। इसलिए इस वीडियो में मालती का क्यूट फेस साफ दिख रहा है।

विज्ञापन

साथ ही इस वीडियो पर फैंस ने भी लाइक और कमेंट की बीरिश कर दी है। इतना ही नहीं मालती की क्यूटनेस का ये वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है। साथ ही वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

अभिनेत्री ने दिखाया बेटी का चेहरा

बता दें कि साल 2018 में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी की थी और साल 2022 की शुरुआत में कपल ने सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया।

विज्ञापन

कुछ दिनों पहले ही मालती एक साल की हुई है और अब अभिनेत्री ने बेटी का चेहरा सबको दिखा दिया है। इससे पहले एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि उन्होंने मेडिकल कॉम्प्लीकेशन्स के चलते सरोगेसी का रास्ता चुना था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ