Old film special effects: कितना बदल गया है सिनेमा, पुरानी फिल्मों में ऐसे डाले जाते थे स्पेशल इफेक्ट्स, देखें वीडियो 

old movie special effects

old movie special effects

Old film special effects: पठान मूवी में दिखाए स्पेशल इफेक्ट्स की इन दिनों काफी तारीफ हो रही है। इससे पहले बाहुबली हो या फिर शमशेरा कई हिंदी फिल्मों में गजब के स्पेशल इफेक्ट्स दिखाए गए थे। आज कल इन इफेक्ट्स को क्रिएट करने के लिए कई कंपनी और प्रोडक्शन हाउस बन गए हैं। लेकिन आज से करीब 100 साल पहले जब इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की शुरूआत हुई थी तो यह स्पेशल इफेक्ट्स कैसे किए जाते थे आइए आपको एक वीडियो के माध्यम से दिखाते हैं।

सीन बंद स्टूडियो में होते थे शूट

पहाड़ पर चढ़ना हो या किसी मूवी में रेलगाड़ी के सीन में उससे निकलता धुंआ दिखाना हो पहले अधिकांश स्पेशल इफेक्ट्स के सीन बंद स्टूडियो में ही शूट होते थे। पहले हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से भी कई लोग हमारे यहां आकर काम किया करते थे। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह इन स्पेशल इफेक्टों को क्रिएट किया जाता था।

कैमरे को उल्टा किया तो लगता था पहाड़ चढ़ रहा अभिनेता

वायरल वीडियो में रेलगाड़ी के धुंए के लिए स्टेल के स्टैंड पर कुछ ज्वलशील पदार्थ डालकर धुंआ निकालते हुए दिख रहा है। वहीं, पहाड़ पर चढ़ने के सीन के लिए कैमरा को उल्टा कर उसका पिक्चराइजेशन किया गया। इस वीडियो पर अब तक 491.8K views हो चुके हैं। 23.1K लोग इसे लाइक कर चुके हैं। नेटिजन्स इस वीडियो को बेहद क्रियोसिटी के साथ देख रहे हैं। वीडियो को अपने दोस्तों में शेयर कर रहे हैं।.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ