डिवोर्स रूमर्स पर ब्रेक लगा चुके Payal Rohatgi और Sangram Singh जल्द बनेंगे पेरेंट्स? बताया फ्यूचर प्लान

Sangram Singh And Payal Rohatgi: संग्राम सिंह और पायरल रोहतगी ने तलाक की खबरों को सिर्फ अफवाह बताया है। अब उन्होंने बेबी प्लानिंग को लेकर बात की है और बताया है कि वह कब पेरेंट्स बनेंगे। 

Sangram Singh And Payal Rohatgi

संग्राम सिंह और पायरल रोहतगी ने बेबी प्लानिंग पर बात की। Photo Credit- Social Media

Sangram Singh And Payal Rohatgi: एक्ट्रेस पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने हाल ही में तलाक की खबरों को लेकर लोगों का काफी ध्यान खींचा। हालांकि अब कपल क्लियर कर चुका है कि वह एक-दूसरे से अलग नहीं हो रहा। उन्होंने तलाक की खबरों को महज अफवाह बताया। अब संग्राम सिंह ने लेटेस्ट इंटरव्यू में फ्यूचर प्लानिंग पर बात की। उन्होंने बताया है कि जल्द ही वह अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। इसके लिए उन्होंने प्लानिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन

संग्राम सिंह ने बताई फ्यूचर प्लानिंग

न्यजू 18 शोशा के साथ बातचीत में संग्राम सिंह ने वाइफ पायल रोहतगी के साथ फैमिली बढ़ाने और फ्यूचर प्लानिंग को लेकर बात की। उन्होंने कहा, ‘हमें बच्चों की कमी खलती नहीं है। हम सरोगेसी के जरिए बच्चा करने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन कानून बहुत अलग है। पहले कुछ लोगों ने सरोगेसी को लेकर बनाए गए कानून का देश में दुरुपयोग किया था। हालांकि हम कोशिश कर रहे हैं।’

विज्ञापन

सही समय पर बन जाएंगे पेरेंट्स

संग्राम सिंह ने हंसते हुए आगे कहा, ‘मुझे और पायल जी को लगता है कि हम अभी भी बच्चे हैं। हम जरा-जरा सी बात पर बहस करने लग जाते हैं लेकिन जब सही वक्त आएगा तो हम पेरेंट्स बनने का फैसला भी ले लेंगे। बाकी सब ऊपर वाले पर निर्भर करता है।’ संग्राम ने बातचीत के दौरान खुलासा किया कि उन्हें बच्चों के साथ बहुत लगाव है। बच्चों को ट्रेनिंग देते वक्त उन्हें बहुत खुशी होती है।

विज्ञापन

पेरेंट्स बनना लाइफ का जरूरी हिस्सा

फ्यूचर प्लानिंग पर बात करते हुए संग्राम सिंह आगे कहते हैं, ‘सच में पेरेंट्स बनना लाइफ का एक अहम पार्ट है। मैं अपने आसपास कई भाई-बहन और चचेरे भाई-बहन के बीच में बड़ा हुआ हूं। मेरे पिता की एक बहन हैं। मेरे दादाजी की दूसरी वाइफ थीं जिनके 8 बेटे थे। मैं खुद तीन भाई-बहन हूं। आजकल बहुत से लोग हैं जो ज्यादा बच्चे नहीं चाहते। या फिर बच्चे ही नहीं चाहते हैं। कई लोग शादी भी नहीं करना चाहते हैं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ