प्रकाश राज के लिए 'राहत' लेकर आया मिचौंग, अभिनेता ने ED पर कसा तंज

Prakash Raj Cyclone Michaung Chennai Rains Delayed ED Day: प्रकाश राज को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है।

Prakash Raj says Cyclone Michaung Chennai rains delayed ED day

Prakash Raj says Cyclone Michaung Chennai rains delayed ED day

Prakash Raj Cyclone Michaung Chennai Rains Delayed ED Day: जहां एक ओर मिचौंग तूफान ने तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तबाही मचाई है तो वहीं दूसरी ओर अभिनेता और नेता प्रकाश राज को थोड़ी राहत दी। दरअसल, मिचौंग के चलते प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रकाश राज से पूछताछ में देरी हो सकती है। चेन्नई में चक्रवात मिचौंग के चलते एयरपोर्ट मंगलवार को सुबह 9 बजे तक बंद कर दिया गया है।

प्रकाश राज ने ईडी पर तंज कसते हुए एक्स पर पोस्ट किया। ईडी ने अभिनेता को तिरुचिरापल्ली स्थित ज्वैलर ग्रुप के खिलाफ 100 करोड़ के पोंजी और धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है।

”कल मेरा ईडी डे है”

प्रकाश राज ने सोमवार को एक्स पर चेन्नई हवाईअड्डे के उस ट्वीट का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें बताया गया है कि मिचौंग के चलते हवाई क्षेत्र मंगलवार सुबह 9 बजे तक प्रस्थान और आगमन के लिए बंद रहेगा। प्रकाश राज ने उन्होंने कैप्शन में लिखा- कल मेरा ईडी डे है, लेकिन #chennairains #CycloneMichaung स्पॉयल स्पोर्ट खेल रहा है। आपको इंतजार करना पड़ सकता है। कृपया अपडेट के लिए बने रहें।

क्या है पूरा मामला

प्रकाश राज के खिलाफ मामला तिरुचिरापल्ली स्थित पार्टनरशिप फर्म प्रणव ज्वैलर्स से संबंधित है, जिस पर ईडी ने 20 नवंबर को छापा मारा था। ईडी ने दावा किया था कि उसने 23.70 लाख रुपये की नकदी और गोल्ड ज्वैलरी जब्त की थी। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता प्रकाश राज इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर रहे हैं। उन्हें दिसंबर के पहले सप्ताह में चेन्नई में ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी उनका बयान दर्ज करना चाहती है। ईडी अभिनेता-राजनेता को किए गए भुगतान और अन्य वित्तीय लेनदेन को समझना चाहती है।

हिंदी, कन्नड़, तेलुगु और तमिल फिल्मों में अभिनय कर चुके प्रकाश भारतीय जनता पार्टी के मुखर आलोचक रहे हैं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में बेंगलुरु सेंट्रल सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सितंबर 2017 में अपनी दोस्त और पत्रकार-कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या के बाद वह राजनीतिक रूप से सक्रिय हो गए थे। वह लंकेश के लिए न्याय मांगने वालों में से हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ