मशहूर यूट्यूबर हुआ गिरफ्तार, खुद का वीडियो बना मोल ली मुसीबत

Popular YouTuber Arrested: एक मशहूर यूट्यूबर के गिरफ्तार होने की खबर सामने आई है। एल्विश यादव के बाद अब एक और यूट्यूबर मुसीबत में पड़ गया है। इस बार इस शख्स को एक वीडियो बनाना भारी पड़ गया। अब पुलिस ने इस यूट्यूबर का फोन जब्त कर उसे हथकड़ी लगा दी है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Popular YouTuber Arrested

Elvish Yadav के बाद ये मशहूर यूट्यूबर हुआ गिरफ्तार

Popular YouTuber Arrested: अब एक मशहूर यूट्यूबर को लेकर शॉकिंग खबर आ रही है। अब एक जाने-माने यूट्यूबर को अचानक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये खबर हर तरफ आग की तरह फैल रही है और उनके फैंस हैरान रह गए हैं। सभी लोग इस वक्त शॉक्ड हैं कि इतने फेमस यूट्यूबर को अचानक पुलिस ने क्यों गिरफ्तार कर लिया और उनकी गलती क्या थी। तो चलिए अब फैंस के मन में उठ रहे सभी सवालों के हम आपको जवाब देने वाले हैं। बता दें, उनकी गिरफ्तारी की वजह उन्हीं का एक वीडियो बना है।

23 साल का यूट्यूबर गिरफ्तार

ये यूट्यूबर कोई और नहीं बल्कि 23 साल के विकास गौड़ा (Vikas Gowda) हैं। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, यूट्यूबर विकास गौड़ा ने अपने एक वीडियो में कुछ ऐसा कहा जिसके बाद वो सीधा जेल पहुंच गए। विकास ने अपने एक वीडियो में दावा किया है कि उन्होंने 24 घंटे से ज्यादा बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वीडियो रिकॉर्ड करते हुए बिताए हैं और इस दौरान उन्हें कोई भी पकड़ नहीं सका। बेंगलुरु के रहने वाले इस यूट्यूबर ने एक टिकट खरीदने के बाद ही एयरपोर्ट पर एंट्री ली थी और उनकी 7 अप्रैल दोपहर करीब 12 बजी की बेंगलुरु से चेन्नई की फ्लाइट थी।

एयरपोर्ट पर 24 घंटे से ज्यादा बिताने का किया था दावा

हालांकि, यूट्यूबर ने न तो फ्लाइट ली और न ही वो एयरपोर्ट से बाहर आए बल्कि एयरपोर्ट परिसर में ही घुमते रहे। उनका दावा है कि इस दौरान वहां मौजूद स्टाफ भी उन पर शक नहीं कर पाया और किसी ने उन्हें नहीं टोका। न तो स्टाफ और न ही सुरक्षा कर्मियों ने उनके खिलाफ कोई एक्शन लिया। बता दें, उन्होंने ये वीडियो अपने चैनल पर अपलोड कर दिया, जिस पर करीब 1.13 लाख सब्सक्राइबर्स मौजूद हैं। जैसे ही उनका ये वीडियो वायरल हुआ 15 अप्रैल को CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) ने उनके खिलाफ झूठी खबर फैलाने के लिए एक शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद यूट्यूबर को फौरन गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई

हालांकि, अब विकास गौड़ा को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। इसके बाद यूट्यूबर ने अपने चैनल से इस वीडियो को डिलीट कर दिया है। वहीं, इस मामले पर पुलिस का कहना है कि विकास ने एयरपोर्ट पर चार-पांच घंटे बिताए और फ्लाइट नहीं ली। डोमेस्टिक एयरलाइन होने की वजह से उन्हें इमिग्रेशन से गुजरना नहीं पड़ा और वो वहां से निकल गए। पुलिस ने साफ किया है कि वीडियो में किए दावे के मुताबिक यूट्यूबर ने  24 घंटे हवाई अड्डे पर नहीं बिताए। अब उनका फोन जब्त हो गया है। बता दें, यूट्यूबर ने टिकट भी बस वीडियो बनाने के लिए खरीदा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ