TV की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं ये 7 हसीनाएं, कमाई जान लगेगा झटका!

TV Highest Paid Actors: बॉलीवुड स्टार्स की तरह ही टीवी स्टार्स भी कमाई के मामले में पीछे नहीं हैं। आइए जानते हैं कि ये स्टार्स अपने शो के एक एपिसोड के लिए कितनी फीस चार्ज करते हैं?

TV Highest Paid Actress.

TV Highest Paid Actress.

TV Highest Paid Actors: टीवी इंडस्ट्री को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखा जाता है। भले ही समय बदल रहा हो लेकिन आज भी कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें सास-बहू वाले डेली सोप देखना काफी ज्यादा पसंद है। पिछले काफी वक्त से कई रुपाली गांगुली का शो अनुपमा भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यह अलग बात है कि इसमें सास और बहू वाला कोई एंगल नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही डेली सोप करने के लिए टीवी हीर हसीनाएं तगड़ी फीस चार्ज करती हैं। एक्टर्स भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। आज हम आपको टीवी की सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले स्टार्स के बारे में बताएंगे।

रुपाली गांगुली

टीवी शो अनुपमा से सबका दिल जीत रहीं रुपाली गांगुली इस लिस्ट में नंबर वन पर आती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रुपाली 3 लाख रुपये एक एपिसोड के लिए चार्ज करती हैं।

तेजस्वी प्रकाश

टीवी की नागिन यानी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश भी मोस्ट हाईएस्ट पेड एक्टर की लिस्ट में हैं। वह 2 लाख रुपये एक एपिसोड के लिए चार्ज करती हैं।

श्रद्धा आर्या

एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या लंबे वक्त से टीवी शो कुंडली भाग्य करती आ रही थीं। हालांकि प्रेग्नेंसी की वजह से उन्होंने शो छोड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा 1.5 लाख रुपये एक एपिसोड के लेती हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की फेमस बहू हैं जिनकी एक्टिंग के लोग दीवाने हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्यांका एक एपिसोड के लिए 2 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

हर्षद चोपड़ा

इस लिस्ट में मेल एक्टर्स के नाम भी शामिल हैं। कई टीवी शोज कर चुके एक्टर हर्षद चोपड़ा हर एपिसोड के लिए 3 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

करण कुंद्रा

टीवी एक्टर करण कुंद्रा टीवी के मोस्ट स्टाइलिश एक्टर्स में से एक हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो करण एक एपिसोड के लिए 3 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

कपिल शर्मा

कॉमेडियन कपिल शर्मा टीवी के सबसे महंगे स्टार हैं। उन्होंने टीवी से अपना करियर शुरू किया और आज वह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपना शो लाकर देश और विदेश के लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल एक एपिसोड के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ