Director Satram Rohra Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री से लगातार दुखद खबरें मिल रही हैं। अभी कुछ देर पहले ही T-Series के Co-Owner कृष्ण कुमार की 20 साल की बेटी के निधन की बुरी खबर सामने आई है। कैंसर से बेहद छोटी उम्र में तीशा कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभी इंडस्ट्री इस सदमे से उबर भी नहीं पाई है कि अब एक और निधन की खबर सामने आ गई है। अब एक दिग्गज डायरेक्टर और सिंगर का निधन हो गया है।
डायरेक्टर और सिंगर का निधन
बता दें, पॉपुलर फिल्म ‘जय संतोषी मां’ के डायरेक्टर सतराम रोहरा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 85 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायरेक्टर ने मुंबई में बीते दिन यानी 18 जुलाई को अपनी अंतिम सांस ली है। वहीं, आज इस दिग्गज सिंगर और डायरेक्टर की प्रार्थना सभा रखी गई है। 20 जुलाई को उनके सभी करीबी, रिश्तेदार और चाहने वाले उल्हासनगर के साईं वासन शाह दरबार में प्रार्थना सभा का हिस्सा बनेंगे।
इंडस्ट्री पर टूटा दुखों का पहाड़
अब इस खबर से हर कोई दुखी नजर आ रहा है। एक के बाद एक जिस तरह से सिनेमा जगत से निधन की खबरें सुनने को मिल रही हैं लोग हैरान रह गए हैं। इन दोनों से पहले छत्तीसगढ़ के जाने-माने निर्देशक मिर्जा मसूद के निधन की जानकारी मिली है। 80 साल की उम्र में वो इस दुनिया को छोड़कर चले गए। उनके अलावा अमेरिका के पॉपुलर स्टैंड-अप कॉमेडियन के निधन का पता चला था। अब डायरेक्टर सतराम रोहरा की मौत से सभी सन्न रह गए हैं।
यह भी पढ़ें: ‘Hardik भाई 5 लाख वापस लो…’ Natasa Stankovic संग तलाक के बाद फैंस ने की खास डिमांड
सिंगिंग में भी हासिल थी महारत
बात अगर डायरेक्टर सतराम रोहरा की करें तो उनका जन्म पाकिस्तान में हुआ था। वो एक जाने-माने स्टेज आर्टिस्ट थे। इसके अलावा वो एक बेहतरीन सिंगर भी थे। उन्होंने अपने सिंधी गानों के 3 कैसेट भी बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने कई सिंधी फिल्मों के लिए प्ले बैक सिंगिंग भी की थी। सतराम रोहरा कई बड़ी हिंदी और सिंधी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं।
संबंधित खबरें
हिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
10 mins agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
49 mins ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
2 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
3 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
3 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
12 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
17 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
18 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines