Ponniyin Selvan 2: इवेंट के बीच में ऐश्वर्या राय बच्चन ने छू लिए इस शख्स के पैर, हर कोई रह गया हैरान
Edited By Nancy Tomar

Ponniyin Selvan 2
Edited By Nancy Tomar

Ponniyin Selvan 2
Ponniyin Selvan 2: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने अपनी फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ में शानदार अभिनय किया है। वहीं, अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट यानी ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ भी बहुत जल्द बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
इस बीच अब फिल्म के प्रमोशन इवेंट में डायरेक्टर मणिरत्नम ने ऐश्वार्य राय बच्चन के काम की तारीफ की है। इतना ही नहीं बल्कि जैसे ही ऐश्वर्या ने इस तारीफ को सुना तो उन्होंने मणिरत्नम की पांव छू लिए, ये पर बेहद दिल छू लेने वाला था।
बीते दिन यानी मंगलवार को विक्रम (Vikram), त्रिशा (Trisha), जयम रवि (Jayam Ravi) कार्थी (Karthi) और निर्देशक मणिरत्नम (Mani Ratnam) को मंगलवार को पोन्नियिन सेलवन 2 (Ponniyin Selvan 2) कार्यक्रम में एक साथ नजर आए।
इस दौरान निर्देशक मणिरत्नम ने ऐश्वर्या राय बच्चन की प्रशंसा की है। जब मणिरत्नम से पूछा गया कि क्या वह ऐश्वर्या को अपना लकी चार्म मानते हैं? इस बात को कबुलते हुए निर्देशक ने कहा कि- ”वह ऐश्वर्या से तभी संपर्क करते हैं, जब उन्हें लगता है कि वह भूमिका में फिट होती हैं और वह हमेशा उनकी उम्मीदों पर खरी उतरी हैं।”
इसके आगे मणिरत्नम ने कहा कि- ”एक फिल्म निर्माता बहुत ही स्वार्थी व्यक्ति है, बिल्कुल निर्दयी और स्वार्थी, उसको सिर्फ फिल्म की परवाह है। मैं उनसे (ऐश्वर्या राय बच्चन) कितना भी प्यार करता हूं, मैं उनसे तभी पूछूंगा जब मुझे लगता है कि वह भूमिका के लिए सही है। हर बार मैंने उनसे पूछा है क्योंकि मुझे विश्वास है कि वह किरदार के लिए बिल्कुल सही हैं और वह तुरंत ‘हां’ भी कह देती हैं।”
इतना ही नहीं बल्कि ऐश्वर्या की तारीफ में मणिरत्नम ने आगे कहा कि- “तो यह लक नहीं है, यह अट्रैक्शन नहीं है, यह केवल उनका टैलेंट और उनकी पर्सनैलिटी है, जो इस किरदार को चित्रित करता है।” इसके बाद जैसे ही मणिरत्नम ने अपनी बात पूरी की तो ऐश्वर्या राय बच्चन ने तुरंत अपनी सीट से उठकर मणिरत्नम के पैरों को छुआ और उनका आशीर्वाद लिया और उनके प्रति अपना आभार जताया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: