Phir Aayi Hasseen Dillruba OTT Release: बॉलीवुड लवर्स के लिए गुड न्यूज है। बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक थ्रिलर फिल्म रिलीज होने वाली है। ‘हसीन दिलरुबा’ का सीक्वल ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ रिलीज के लिए तैयार है। जबसे तापसी पन्नू, विक्रांत मेस्सी और सनी कौशल की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, इस फिल्म का फैंस बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। हर किसी को कातिलाना मानसून का इंतजार है और अब ये इंतजार खत्म होने वाला है।
किस तारीख को रिलीज होगी ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’?
ये तो सभी जानते हैं कि 9 अगस्त की रात हसीन दिलरुबा के साथ होने वाली है। यानी ये फिल्म 9 अगस्त को रिलीज की जा रही है। फिल्म में इस बार हर्षवर्धन राणे की जगह सनी कौशल को दी गई है। सनी कौशल फिल्म में कई ट्विस्ट लेकर आएंगे। इस बार कहानी में नए किरदार के साथ पुरानी गुत्थी भी सुलझती हुई दिखाई देगी। लव ट्रायंगल के चक्कर में कहानी काफी ज्यादा इंटेंस होने वाली है और आखिर में हसीन दिलरुबा किसको मिलती है ये जानने के लिए हर कोई बेचैन है।
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म
तो चलिए सबसे पहले तो ये जान लें कि ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है? बता दें, इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया जाएगा बल्कि ये सीधे ओटीटी पर दस्तक देगी। ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ की डील ‘नेटफ्लिक्स’ के साथ हुई है और नेटफ्लिक्स जमकर फिल्म का प्रमोशन पर कर रहा है। दरअसल, ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा सकती है क्योंकि फैंस को इससे काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ का क्रेज सभी के ऊपर चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela का बाथरूम वीडियो लीक करने के पीछे किसका हाथ? सामने आया गुनहगार
रिलीज टाइमिंग भी हुई रिवील
अब आपको ये तो पता चल गया कि ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ किस तारीख को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कितने बजे इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है? अब फिल्म रिलीज की टाइमिंग को लेकर भी जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि ये फिल्म कल रात 12:30 से 1 बजे के बीच रिलीज हो सकती है और फिर आप इसका लुत्फ HD में उठा सकते हैं। ऐसे में आप 12:30 बजते ही नेटफ्लिक्स पर चिल करना शुरू कर दें ताकि आपको इंतजार न करना पड़े।
संबंधित खबरें
बिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
44 mins agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
2 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
3 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
4 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
5 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
6 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
6 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
16 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines