Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं।
13 मई को दोनों ने बड़ ही धूम-धाम से सगाई की है और सोशल मीडिया पर कपल की सगाई के फोटोज भी अभी तक छाए हुए हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा नोट लिखा है, जिसमें एक्ट्रेस फैंस को थैंक्यू बोल रही है।
परिणीति चोपड़ा ने किया पोस्ट
दरअसल, अपनी सगाई के बाद से ही एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इंटरनेट पर छाए हुए हैं। वहीं, अब परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि- “राघव और मैं पिछले कुछ हफ्तों में मिले प्यार और पॉजिटिविटी से बेहद खुश हूं, खासकर हमारी सगाई पर। हम दोनों लोग अलग-अलग दुनिया से आते हैं और हमें ये जानकर हैरानी होती है कि हमारे मिलने से हमारी दुनिया भी जुड़ी हैं।
एक्ट्रेस ने बोला- थैंक्यू
हमनें एक बड़ा परिवार हासिल किया है, जितना हमने कभी सोचा भी नहीं था, उससे भी बड़ा परिवार। हमनें जो कुछ भी देखा और पढ़ा है, उससे हमें बहुत खुशी हुई है और इतना सब कुछ करने के लिए हम आप सभी का पर्याप्त शुक्रियादा नहीं कर सके। इस नए सफर में आप सभी हमारे साथ रहना। मीडिया में हमारे खास दोस्तों के लिए स्पेशल शॉउट आउट। लव परिणीति और राघव।”
Parineeti Chopra
दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई है राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई
बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की है। वहीं, फैंस भी कपल की सगाई से बेहद खुश हैं और सभी दोनों को बधाई दे रहे हैं। बताते चलें कि राघव और परिणीति की इंगेजमेंट में तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।
रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए थे परिणीति और राघव
बताते चलें कि परिणीति और राघव के रिश्ते की खबरें तब सामने आईं थी, जब राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को पहली बार एक साथ रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इसके बाद हर तरफ दोनों के रिश्तों को लेकर कयास लगाए जाने लगे। अब फाइनली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने सगाई कर ली है।
संबंधित खबरें
हिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
10 mins agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
49 mins ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
2 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
3 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
3 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
12 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
17 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
18 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines