Chamkila Teaser: फिल्म 'चमकीला' का टीजर रिलीज, दिलजीत दोसांझ के लुक ने जीता फैंस का दिल
Edited By Nancy Tomar

Chamkila Teaser
Edited By Nancy Tomar

Chamkila Teaser
Chamkila Teaser: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अमर सिंह चमकीला किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अमर सिंह चमकीला पंजाब के हाईएस्ट रिकॉर्ड सेलिंग आर्टिस्ट थे। साल 1988 में 8 मार्च को म्यूजिशियन की हत्या कर दी गई थी।
अब अमर सिंह चमकीला की कहानी को पर्दे पर उतारा जा रहा है और मंगलवार यानी आज 30 मई को इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है, जो फैंस को पसंद आ रहा है।
फिल्म ‘चमकीला’ (Chamkila) का टीजर नेटफ्लिक्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। इम्तियाज अली और एआर रहमान की फिल्म में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आने वाले हैं और ये फिल्म अगले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।
साथ ही इस फिल्म का टीजर 1 मिनट 22 सेकेंड का है, जिसमें एक गाना भी सुनाई दे रहा है और इसके भी बेहद लिरिक्स बेहतरीन है। साथ ही इस फिल्म के टीजर में दलजीत दोसांझ अमर सिंह चमकीला के लुक में बेहद शानदार लग रहे हैं।
बता दें कि एक्ट्रेस परिणिति चोपड़ा ने भी फिल्म के टीजर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने इसे शेयर करते हुए लिखा है कि- ‘हमने उनकी आवाज को सुना है, लेकिन अब उनकी कहानी सुनिए …अमर सिंह चमकीला…जल्द ही आ रही है नेटफ्लिक्स पर साल 2024 में।’ वहीं, जैसे ही फिल्म का टीजर रिलीज हुआ तो फैंस को ये बहुत पसंद आ रहा है। साथ ही फैंस को अब इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।
बता दें कि साल 1988 को 8 मार्च के दिन 27 साल के अमर अपनी वाइफ अमरजोत के साथ मेहसमपुर, पंजाब में परफॉर्मेंस के लिए आ रहे थे। जब वो अपनी गाड़ी से रवाना हुए तो उनके बाहर आते ही गोलियों से भून दिया गया था। बाइक सवार एक गिरोह ने कई राउंड फायरिंग की थी। बताया जाता है कि इस घटना में कई अन्य लोग भी घायल हो गए थे। साथ ही ये मामला कभी सॉल्व नहीं हुआ।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: