---विज्ञापन---

OTT Release: Netflix से Jio Hotstar तक, रिलीज हुई फिल्मों-सीरीज से वीकेंड को बनाएं मजेदार

OTT New Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार और सोनी लिव पर कई फिल्मों और वेब सीरीज ने दस्तक दी है। इनके जरिए आप अपने वीकेंड को मजेदार बना सकते हैं।

---विज्ञापन---

OTT New Release: वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज कर दी गई हैं। नेटफ्लिक्स से प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार तक आपको सस्पेंस, रोमांच और थ्रिलर फिल्मों की डोज मिलेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि 7 फिल्मों और वेब सीरीज को रिलीज किया गया है। अगर आप बाहर की गर्मी से बोर हो रहे हैं और घर पर बैठकर ही अपने वीकेंड को शानदार बनाना चाहते हैं तो यहां लेटेस्ट ओटीटी रिलीज की पूरी लिस्ट दी गई है।

राणा नायडू 2

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज राणा नायडू का दूसरा सीजन आज 13 जून को रिलीज कर दिया गया है। इस सीरीज में राणा दग्गुबाती के अलावा अर्जुन रामपाल और अभिषेक बनर्जी अहम किरदार में हैं। पिछले दिनों ही सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। बता दें कि राणा नायडू का पहला सीजन 2023 में रिलीज किया गया था।

---विज्ञापन---

इन ट्रांजिट

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर डॉक्यूमेंट सीरीज इन ट्रांजिट भी 13 जून को स्ट्रीम हो चुकी है। इस सीरीज को जोया अख्तर और रीमा कागती ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि आयशा सूदने डायरेक्टर हैं।

---विज्ञापन---

केसरी चैप्टर 2

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ थिएटर के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दी गई है। इस फिल्म को आज 13 जून को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर दिया गया है। ‘केसरी चैप्टर 2’ अमृतसर के जलियांवाला बाग में हुए हत्याकांड पर बेस्ड है।

यह भी पढ़ें: Ahmedabad plane crash की तरह सच्ची घटना पर बेस्ड है ये स्पैनिश फिल्म, झकझोर देगा हर सीन

---विज्ञापन---

अलप्पुझा जिमखाना

अगर आपको मलयालम ड्रामा देखना पसंद है तो ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर अलप्पुझा जिमखाना को देख सकते हैं। 13 जून को रिलीज हुए इस स्पोर्ट्स ड्रामा में आपको कॉमेडी की डाेज भी मिलेगी।

---विज्ञापन---

सुभम

ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर तेलुगु हॉरर-कॉमेडी फिल्म सुभम भी आज 13 जून को स्ट्रीम की जा चुकी है। इस सीरीज की कहानी मैरिड कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो काफी मजेदार है। ये फिल्म एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है।

किंग्स ऑफ जो’ बर्ग 3

क्राइम और सुपरनैचुरल कहानी पर बनी वेब सीरीज किंग्स ऑफ जो’ बर्ग 3 दो भाईयों के ऊपर बुनी गई है, जो क्राइम की दुनिया में अपना दबदबा बनाते हैं। ये अफ्रीकन ड्रामा सीरीज है, जिसे 13 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 13, 2025 02:24 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola