Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Oscars 2026: ऑस्कर्स में दिखेगा प्रियंका चोपड़ा का जलवा, जानें भारत में कब और कहां देखें लाइव

Oscars 2026: एकेडमी अवॉर्ड 2026 का कार्यक्रम होने जा रहा है. ऑस्कर 2026 में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली है. आईए जानते हैं कि साल 2026 का ऑस्कर अवॉर्ड भारत में कब और कहां देख सकते हैं.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Mar 15, 2026 15:51
AWARD.jpg
Oscars 2026 भारत में कब और कहां देखें लाइव

फिल्म जगत से जुड़े लोग हर साल इस अवार्ड सेरेमनी का बेसब्री से इंतजार करते हैं. ऑस्कर अवार्ड को जीतने के लिए कलाकारों के बीच होड़ मची रहती है और दुनियाभर के कलाकार इस अवार्ड को जीतने के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए नजर आते हैं. भारत भी अब इस अवॉर्ड शो में अपना दबदबा बना चुका है.  ऐसे हर कोई जानना चाहता है कि 98 वें ऑस्कर अवार्ड 2026 भारत में कब और कहां देख सकेंगे. आपके मन में भी यह सवाल चल रहा है, तो आज हम आपको इस स्टोरी में इसका जवाब बताने जा रहे है.

आपको बता दें कि 98 वें ऑस्कर अवार्ड 2026 का ऐलान 15 मार्च 2026 को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में किया जाएगा. भारत भी पिछले कुछ साल में ऑस्कर में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. चलिए जानते हैं कि इस बार भारत ने ऑस्कर में क्या दावेदारी है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Ravi Kishan की पटपड़गंज कोर्ट में वापसी, OTT पर इस दिन रिलीज होगा ‘मामला लीगल है’ सीजन 2

भारत में कब और कहां देखें Oscars 2026 लाइव

98 वें ऑस्कर अवार्ड 2026 का आयोजन 15 मार्च 2026 को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थियेटर में किया जाएगा. अगर आप भारत में इस अवार्ड शो को देखना चाहते हैं तो आप इसे 16 मार्च 2026 यानी कल सुबह 4:30 पर लाइव देख सकते हैं. आप इस 98वें ऑस्कर अवार्ड को जियो प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इतना ही नहीं आप इस अवार्ड शो को टीवी पर देखना चाहते हैं तो आप इसे स्टार मूवीज पर सुबह 4:30 पर देख सकते हैं. अगर आप किसी कारण वर्ष इसे मीस कर देते हैं,  तो आप इस अवॉर्ड शो को 16 मार्च 2026 को रात 9 बजे स्टार मूवीज पर देख सकते हैं. दरअसल इस शो का रिपीट टेलीकास्ट भी किया जाएगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: विराट कोहली मैच से पहले देखते हैं ‘Dhol’…, प्रियदर्शन का चौंकाने वाला खुलासा

Oscars 2026 का प्रेजेंटर कौन है?

आपको बता दें कि 98 वें ऑस्कर अवार्ड 2026 में इस बार भारत की कोई भी फिल्म शामिल नहीं हुई है. लेकिन इसके बाद भी इस ऑस्कर में भारत का दबदबा देखने को मिलने वाला है. दरअसल, 98 वें ऑस्कर अवार्ड 2026 में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस इवेंट में प्रेजेंटर की भूमिका में नजर आने वाली है.

First published on: Mar 15, 2026 03:51 PM

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.