स्टाइलिश जिम लुक में दिखीं Natasa Stankovic, Hardik Pandya से तलाक के बाद पहली बार हुईं स्पॉट

Natasa Stankovic Spotted After Divorce: हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक पहली बार मीडिया के सामने स्पॉट हुईं। इस दौरान वो काफी खुश नजर आईं।

Natasa Stankovic Spotted After Divorce

Natasa Stankovic Spotted After Divorce

Natasa Stankovic Spotted After Divorce: पिछले काफी समय से भारत के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पूर्व पत्नी स्टेनकोविक तलाक के बाद से सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में नताशा अपने बेटे के साथ मुंबई वापस आई हैं, तभी से ही उनके और हार्दिक के चर्चे एक बार फिर से होने लगे हैं। अब नताशा मुंबई आने के बाद पहली बार पैपराजी के सामने स्पॉट हुईं हैं इस दौरान नताशा ने पैप्स को जमकर पोज दिए हैं। आखिर क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

पैपराजी के सामने स्पॉट हुईं नताशा

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से तलाक के ऐलान के बाद नताशा स्टेनकोविक पहली बार पब्लिक तौर पर देखने को मिली, जिसने ना सिर्फ मीडिया बल्कि उनके फैंस का भी ध्यान खींचा।नताशा अपनी जिंदगी के एक नए सफर पर निकल चुकी हैं। जुलाई 2024 में उन्होंने अपने पति हार्दिक से अपनी राहें जुदा कर ली थीं। तलाक की वजह से दोनों के फैंस के बीच काफी हलचल मच गई थी। कुछ समय पहले नताशा अपने बेटे के साथ भारत छोड़कर सर्बिया चली गई थीं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

नताशा ने पैप्स को जमकर दिए पोज

वीडियो में साफ देखा जा सकता है नताशा जब पैप्स के सामने आईं तो वो काफी खुश नजर आ रही थीं। यहां वो अपने जिम वियर में नजर आईं। नताशा अपने वर्क आउट के लिए घर से निकली थीं। इस दौरान जब पैप्स ने उनसे रुकने के लिए कहा और पोज देने की उनसे गुजारिश की तो नताशा ने बिना किसी संकोच के पैप्स को पोज दिए। नताशा यहां इतनी खुश नजर आ रही थीं कि ऐसा लगा जैसे उनके और हार्दिक के बीच में कोई तनाव हो ही नहीं। इस दौरान नताशा के स्टाइलिश लुक ने सभी का ध्यान खींचा। उनका वर्कआउट ट्रैक और गुलाबी रंग की टी-शर्ट उनके लुक को काफी सूट कर रही थी।

विज्ञापन

बेटे की परवरिश के लिए आएंगे साथ

तलाक के बाद नताशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हार्दिक पांड्या से अलग होने की पुष्टि की थी। उन्होंने खुलासा किया कि दोनों ने चार साल साथ रहने के बाद आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। नताशा ने ये भी कहा कि वो अपने बेटे की परवरिश के लिए हमेशा साथ आते रहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ