'दर्शन एक्टर नहीं राक्षस है', Renukaswamy के पिता ने रो-रोकर कही ये बात, मर्डर के बाद पवित्रा गईं ब्यूटी पार्लर

Father Reaction on Renukaswamy Murder Case: कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीप के फैन रेणुकास्वामी की हत्या के बाद अब एक के बाद खुलासे हो रहे हैं। अब पिता ने वायरल हो रहीं तस्वीरों पर अपना बयान दिया है।

Father Reaction on Renukaswamy Murder Case

Father Reaction on Renukaswamy Murder Case

Father Reaction on Renukaswamy Murder Case: कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीप और उनके सहयोगियों द्वारा ऑटो चालक फैन का बेरहमी से हत्या करने के बाद से ये मामला लगातार गर्माया हुआ है। रेणुकास्वामी मर्डर केस में अब एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में कत्ल से कुछ मिनटों पहले का वीडियो और तस्वीरें आई थीं। अब इन तस्वीरों पर रेणुकास्वामी के माता-पिता का रिएक्शन सामने आया है। बेबस और लाचार पिता ने अपने बेटे के साथ हुई हैवानियत पर दर्द बयां किया है। उन्होंने हत्या से पहले उन आखिरी मिनटों की कहानी बताई है जिसमें रेणुकास्वामी अपनी जिदंगी की भीख मांगता रहा।

विज्ञापन

रेणुकास्वामी के माता-पिता ने की मांग

मृतक रेणुकास्वामी के पिता काशीनाथ एस शिवनागोवद्रू ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। काशीनाथ ने कहा कि उनके बेटे ने कितनी भयानक यातनाएं झेली हैं, ये तस्वीरें देखकर उनके दिल पर गहरा असर पड़ा है। इस दौरान काशीनाथ अपनी पत्नी को भी सांत्वना देते नजर आए। उन्होंने कहा कि उनके पास कोई शब्द नहीं हैं, ये समझ पाना बहुत मुश्किल है कि उनके बेटे ने इतनी गुहार लगाई लेकिन उसे मारने वाले राक्षसों का दिल नहीं पसीजा। उन्होंने कहा कि आरोपियों को उसी तरह की सजा मिले, जैसा कि उनके बेटे को भुगतना पड़ा।

विज्ञापन

वहीं रेणुकास्वामी की मां ने कहा कि वो उस तस्वीर को देखने की ताकत नहीं रखतीं, जिसमें उनके बेटे के चेहरे पर मौत का डर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने न्याय की मांग की है और कहा है कि किसी दूसरे के बेटे को ऐसी यातनाओं का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

रेणुकास्वामी ने कहा- मेरी पत्नी प्रेग्नेंट है

मृतक रेणुकास्वामी के पिता काशीनाथ ने ये भी बताया कि उनका बेटा आखिरी पलों में अपनी जिंदगी की भीख मांगता रहा। वो लगातार कहता रहा कि मुझे छोड़ दो, मेरी पत्नी प्रेग्नेंट है। लेकिन हैवानों ने उसकी एक नहीं सुनी। वो लगातार उसे करंट देते रहे, उसे बुरी तरह पीटते रहे। उसे बुरी तरह से टॉर्चर किया गया। आपको बता दें इस मामले को लेकर ये भी खुलासा हुआ है कि रेणुकास्वामी को मारने के बाद उसके अगले दिन पवित्रा गौड़ा ब्यूटी पार्लर में गई हैं। वहां वो आराम से अपने ब्यूटी ट्रीटमेंट्स लेती रही है।

चार्जशीट में रेणुकास्वामी को लेकर खुलासे

गौततलब है रेणुकास्वामी, जो कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा का बड़ा फैन था, वो अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा पर आपत्तिजनक टिप्पणियां किया करता था। एक्टर दर्शन को ये बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही थी। यही गुस्सा रेणुकास्वामी की हत्या का कारण बना। उसका शव बैंगलुरू के कमक्षिपलया में एक नाले से बरामद किया गया था।

विज्ञापन

अभी हाल ही में पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कन्नड़ अभिनेता दर्शन और अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा के कपड़ों पर खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस ने कुल 230 सबूत पेश किए हैं, जिनमें क्राइम सीन से ली गई तस्वीरें भी शामिल हैं। चार्जशीट में ये भी बताया गया है कि रेणुकास्वामी को बुरी तरह से पीटा गया था, उसे बिजली के झटके दिए गए थे और उसके शरीर पर कुल 39 चोटों के निशान पाए गए हैं।

दर्शन और पवित्रा हुए गिरफ्तार

मामले में नामजद आरोपी दर्शन और पवित्रा के अलावा 15 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने और सबूत मिटाने की कोशिश की थी। दर्शन पर जेल में लग्जरी सुविधाओं का भी आरोप लगा है, जिससे उनकी जमानत की संभावनाएं कम हो गई हैं।

विज्ञापन

रेणुकास्वामी के परिवार ने अब न्याय की उम्मीदें जगाए रखी हैं और आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की अपील की है। उनके पिता और मां की पीड़ा का फिलहाल कोई अंदाजा नहीं लगा सकता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ