दो साल तक दामाद का इंतजार करते रहे Natasa के पेरेंट्स, Hardik Pandya से पहली बार मिलने पर ऐसे किया था रिएक्ट

Hardik Pandya-Natasa Stankovic: नताशा स्टेनकोविक की मां को नहीं लगा था कि हार्दिक पांड्या उनसे मिलने आएंगे। अरे भई ऐसा हमारा नहीं बल्कि खुद नताशा की मां का कहना है। जी हां, इसका वीडियो भी खुद नताशा ने ही शेयर किया है।

Hardik Pandya, Natasa Stankovic

Hardik Pandya, Natasa Stankovic

Hardik Pandya-Natasa Stankovic: खबरों के बाजार में हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक को लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं। कपल के तलाक की खबरें जोरों पर हैं। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि हार्दिक और नताशा विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं, लेकिन अभी तक सच्चाई बाहर नहीं आई है। ये तो सभी को पता है कि हार्दिक और नताशा शादी से पहले ही पेरेंट्स बन गए थे, लेकिन नताशा के पेरेंट्स हार्दिक से शादी और बच्चा होने के बाद मिले थे। जी हां, दो साल तक नताशा के पेरेंट्स हार्दिक से मिलने का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन

नताशा ने शेयर किया है वीडियो

दरअसल, पिछले साल नताशा स्टेनकोविक ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए नताशा ने लिखा था कि हार्दिक मेरे पेरेंट्स से पहली बार मिले हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नताशा की मां पहले हार्दिक से मिलती हैं और वो हार्दिक को देखकर बहुत एक्साइटेड हो जाती हैं। इसके बाद हार्दिक की सास Rada उन्हें गले से लगा लेती हैं। सास और दामाद के बीच कोई खटास नजर नहीं आती और दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार से बात करते नजर आते हैं।

विज्ञापन

सास-ससुर का रिएक्शन

इतना ही नहीं बल्कि हार्दिक के ससुर यानी नताशा के पिता Goksi भी उनके साथ बेहद प्यार से बात की। जब पहली बार नताशा के पेरेंट्स हार्दिक से मिले थे, तो उन्हें क्रिकेटर से कोई शिकवा नहीं था। जी हां, पूरे परिवार के बीच हमेशा ही प्यार देखा गया है। हालांकि कुछ दिनों से हार्दिक और नताशा के अलग होने की खबरें फैंस को परेशान कर रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @natasastankovic__

विज्ञापन

2018 में पहली बार मिले थे हार्दिक-नताशा

बता दें कि साल 2018 में पहली बार कपल की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों ने अचानक से सगाई कर ली थी और फिर अचानक ही कोर्ट मैरिज करके सबको हैरान कर दिया था। इसके बाद साल 2020 में हार्दिक और नताशा ने अपने बेटे अगस्त्य का वेलकम किया और फिर साल 2023 में यानी बीत साल फरवरी में कपल ने एक ग्रैंड शादी की थी। जी हां, साल 2023 में हार्दिक और नताशा ने क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से उदयपुर में शादी की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @natasastankovic__

विज्ञापन

तलाक की चर्चा जोरों पर

कपल की शादी की फोटोज ने इंटरनेट पर खूब लाइमलाइट भी चुराई थी। हालांकि जबसे हार्दिक और नताशा के अलग होने की खबरें आई हैं, तबसे फैंस परेशान हैं। बता दें कि जबसे नताशा ने अपने इंस्टाग्राम से हार्दिक का सरनेम हटाया है, तबसे ही दोनों के अलग होने की चर्चा हो रही हैं। हालांकि अभी तक सच्चाई सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ