नया मोड़... विदेश में छुट्टियां मना रहे Hardik Pandya-Natasa Stankovic, झूठी हैं तलाक की खबरें?

Hardik Pandya-Natasa Stankovic: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के तलाक की खबरें झूठी हैं और कपल विदेश में छुट्टियां मना रहा है। जी हां, हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तलाक की खबरें महज अफवाहें हैं। हालांकि सच्चाई क्या है वो कपल ही जानता है।

Hardik Pandya, Natasa Stankovic

Hardik Pandya, Natasa Stankovic

Hardik Pandya-Natasa Stankovic: गॉसिप गलियारों में हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक को लेकर खबरों का बाजार गरम है। इस बीच एक सुकून भरी खबर आई है, जिसे सुनकर फैंस चैन की सांस ले रहे हैं। जी हां, हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या के बीच सब कुछ ठीक है और कपल विदेश में छुट्टियां मना रहा है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। हालांकि इन खबरों की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है और ये सिर्फ रिपोर्ट्स के आधार पर कहा जा रहा है।

विज्ञापन

विदेश में छुट्टी मना रहा कपल

रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जा रहा है कि मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2024 में खेलने के बाद हार्दिक देश से बाहर चले गए। उन्होंने लगभग एक सप्ताह के लिए देश के बाहर किसी सीक्रेट जगह पर छुट्टी पर जाने की योजना बनाई। रिपोर्ट्स में कहा गया कि हार्दिक अपनी पत्नी नताशा संग विदेश में छुट्टी मना रहे हैं और तलाक की खबरें झूठी हैं। हालांकि सच्चाई क्या है ये तो कपल ही जानता है। बता दें कि जब नताशा से इन खबरों के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने इनको इग्नोर करते हुए, साइड से चले जाना सही समझा था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @natasastankovic__

टी20 विश्व कप 2024 तैयार कर रहे हार्दिक पांड्या

वहीं, अगर हार्दिक पांड्या की बात करें तो उन्होंने अभी तक इन खबरों पर कुछ भी नहीं कहा है। हालांकि मुंबई इंडियंस के कप्तान और भारतीय टीम के उपकप्तान हार्दिक पांड्या टी20 विश्व कप 2024 की तैयारियों में जरूर बिजी हैं। दरअसल, हाल ही में आई स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के अनुसार कहा गया कि हार्दिक को स्लो वॉरियर्स क्रिकेट क्लब में ट्रेनिंग करते हुए देखा गया था। हार्दिक को यूं ट्रेंनिग करते देख कयास लगाए गए कि हार्दिक लंदन में टी20 विश्व कप 2024 की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @natasastankovic__

फिर हुआ कंफ्यूजन

हालांकि इस बीच अब खबर है कि हार्दिक पांड्या अपनी पत्नी नताशा संग विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं। ये खबर आने के बाद हर कोई कंफ्यूज हो रहा है, किसी को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर चल क्या रहा है? फैंस को बेसब्री से कपल के रिएक्शन का इंतजार है। हर कोई जानना चाहता है कि सच्चाई क्या है और कपल के बीच चल क्या रहा है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ