Vivian Dsena को फिनाले से पहले झटका, मोस्ट पॉपुलर बिग बॉस फेम से टॉप रैकिंग छिनी

Bigg Boss 18: टीवी के पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 का फिनाले 19 जनवरी को होने जा रहा है। शो में अभी टॉप छह कंटेस्टेंट मौजूद हैं। इस बीच मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट की लिस्ट आ गई है। आइए जानते हैं कि मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट कौन-कौन हैं?

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: टीवी का पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 अपने फिनाले से बस एक दिन दूर है। जी हां, कल यानी 19 जनवरी को सलमान खान के शो बिग बॉस को उसके 18वें सीजन का विनर भी मिल जाएगा। फिनाले से पहले हर कोई अपने-अपने चाहने वाले के लिए वोट कर रहा है और उसको जीतते हुए देखना चाहते हैं। इस बीच अब ORMAX की मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट की आखिरी लिस्ट आ गई है। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन किस नंबर पर हैं?

ORMAX की लिस्ट आई सामने

दरअसल, बिग बॉस 18 के फिनाले से पहले ORMAX ने अपनी लास्ट लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट को देखने के बाद विवियन डीसेना के फैंस को झटका लग सकता है क्योंकि वो पहले नंबर पर नहीं हैं। जी हां, शो के आखिरी चरण में ORMAX की रिपोर्ट में विवियन पहले नंबर पर नहीं हैं। हालांकि, वो टॉप टू में जरूर हैं। ORMAX की आखिरी लिस्ट की मानें तो इस लिस्ट में पहले नंबर पर रजत दलाल अभी भी मौजूद हैं।

पहले नंबर पर कौन?

जी हां, ORMAX की लिस्ट के अनुसार पहले नंबर पर रजत दलाल, दूसरे नंबर पर विवियन डीसेना, तीसरे नंबर पर करणवीर मेहरा, चौथे नंबर पर अविनाश मिश्रा और पांचवें नंबर पर ईशा सिंह हैं। इस लिस्ट के सामने आने के बाद विवियन के फैंस मायूस जरूर हुए हैं, लेकिन अभी भी उन्हें उम्मीद है कि विवियन ही शो के विनर होंगे। हालांकि, बिग बॉस के 18वें सीजन का विनर कौन होगा? ये तो अब शो के फिनाले में ही पता लगेगा।

शो में हैं टॉप 6 कंटेस्टेंट

इस लिस्ट के सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स अपने चाहने वाले को सपोर्ट कर रहे हैं। बता दें कि इस वक्त शो में टॉप 6 कंटेस्टेंट मौजूद हैं, जिसमें विवियन डीसेना, रजत दलाल, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, चुम दरांग और ईशा सिंह मौजूद हैं। अब इन छह में से कौन टॉप पांच में जाएगा ये भी देखने वाली बात होगी।

19 जनवरी 2025 को होगा फिनाले

इसी के साथ सलमान खान के शो बिग बॉस 18 के फिनाले की बात करें तो शो का फिनाले कल यानी 19 जनवरी को रात 9:30 बजे से शुरू होगा। शो के फिनाले में सलमान खान जबरदस्त तड़का लगाएंगे और इसी के साथ बिग बॉस को उसके 18वें सीजन का विनर भी मिल जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ